Categories: भारत

TOP TEN – 23 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..

 

  • 17 मिनट के कठिन पलों के बाद भारत रचेगा इतिहास, चंद्रयान-3 लैंडिंग के लिए तैयार
     
  • हेट स्पीच केस में सपा नेता आजम खान की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
     
  • भारत-आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज
     
  • CBI ने रक्षा जासूसी मामले में कनाडा के कारोबारी को किया गिरफ्तार
     
  • देश की राजधानी दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश
     
  • भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, ब्रिक्स सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
     
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति की अपने ही देश के अफसर ने की बेइज्जती
     
  • भारत-चीन सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा, ITBP की 4 बटालियन तैनात
     
  • भारत में 4 दिन तक रहेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
     
  • उपराष्ट्रपति ने अपने स्कूल जाकर ताजा की यादें, टीचर का लिया आशीर्वाद

 

1. भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 चांद पर उतरने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ने चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए 80 प्रतिशत बदलाव किए हैं। चांद के दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान की लैंडिंग होगी। 15-17 मिनट के कठिन पलों के बाद भारत आज शाम 6.04 बजे इतिहास रच देगा।  

 

2. सपा नेता आजम खान की हेट स्पीच मामले की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस केस में उन्हें 2007 में रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत की तरफ से अपनी आवाज का नमूना देने का निर्देश दिया गया है। इसी निर्देश के खिलाफ आजम खान ने याचिका दाखिल की है। 

यह भी पढ़े: 'गंगा मैया की जय' पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के बिगड़े बोल! कांग्रेस पार्टी को ऐसे लताड़ा

3. भारत और आयरलैंड टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले के लिए तैयार है। आज दोनों के बीच मुकाबला डबलिन के मालाहाइड में खेला जाएगा। टीम इंडिया टी20 के अब तक खेले गए दोनों मैच जीतकर 2-0 से आगे चल रही है। आज भारत सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी। 

 

4. सीबीआई अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा के कारोबारी राहुल गंगल को रक्षा जासूसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ही मई में  एक पत्रकार और एक पूर्व नौसेना कमांडर को भी गिरफ्तार किया गया था।

 

5. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में आज झमाझम बारिश होने वाली है। देश के कई राज्यों में आज बारिश देखने को मिलेगी। ठंडी हवाओं और काले बादल छाने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। देश के कई इलाकों में पड़ रही उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।  

यह भी पढ़े: राजस्थान फतह करने को भाजपा ने बनाई रणनीति, 2 सितंबर को वसुंधरा यहां से भरेंगी हुकार

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए। बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में पीएम मोदी ने कहा भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।

 

7. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को अपने देश में उन्हीं के द्वारा चुने हुए अफसर की तरफ से बेइज्जती का सामना करना पड़ा। एक बड़े अफसर ने राष्ट्रपति के साथ काम करने के लिए साफ इनकार कर दिया। दो विधेयकों की मंजूरी को लेकर विवादास्पद स्थिति में अफसर ने काम करने के लिए मना किया। 

 

8. भारत-चीन सीमा पर ITBP की 4 बटालियन तैनात की जाएगी। भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए नई बटालियन को नॉर्थ-ईस्ट में तैनात किया जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा अरुणाचल प्रदेश की 34 पोस्ट पर इनकी तैनाती होगी।

 

9. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। G-20 समिट के लिए दो दिन पहले भारत आएंगे। अमेरिकी प्रेसिडेंट चार दिन 7 से 10 सितंबर तक भारत में रहेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब कोई अमेरिकी प्रेसिडेंट इतने दिन तक भारत में होगा। 

 

10. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को चित्तौड़ में सैनिक स्कूल पहुंचे जहां से उन्होनें पढ़ाई की थी। इस दौरान वे अपने टीचर से मिले और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। टीचर के साथ उन्होनें स्कूल के दिनों की यादें ताजा की।
 

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

3 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

5 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago