Categories: भारत

TOP TEN – 23 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • अब सोशल मीडिया पर अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए सरकारी आईडी जरूरी, फेक यूजर्स पर लगाम
     
  • बृजभूषण-रेसलर्स केस की सुनवाई 27 जून को विशेष कोर्ट में होगी
     
  • असम में भारी बारिश से विषम हालात, 10 जिलों में बाढ़ की स्थिति
     
  • जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पाकिस्तान के लिए काम करने वाले 2 डॉक्टर्स को किया बर्खास्त
     
  • अब इरडा की परमिशन लिए बिना भी लॉन्च होंगे इंश्योरेंस प्रोडक्ट
     
  • महाराष्ट्र में लगे औरंगजेब को गले लगाते उद्धव ठाकरे के होर्डिंग
     
  • केंद्रीय गृहमंत्री शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर
     
  • कोविन एप से डेटा लीक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
     
  • पाकिस्तान में होली पर रोक लगाने वाला नोटिस वापस लिया गया
     
  • पटना में आज सीएम नीतीश के आवास पर होगी विपक्ष की बैठक, शामिल होंगे दिग्गज नेता

 

1. सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर लोगों को धोखा देना इन दिनों आम बात हो गई है। लेकिन अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जून की शुरुआत में ही फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म ने देश में कंटेट क्रिएटर्स के लिए सरकारी आईडी प्रूफ के साथ अकाउंट वेरिफिकेशन शुरु किया था। इसी तरह लिंक्डइन ने भी आईडी वेरिफिकेशन शुरु कर दिया है। नई पॉलिसी के तहत मेटा अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए सरकारी फोटो आईडी, एनजीओ की आईडी या लाइसेंस स्वीकार करती है।

 

2. भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण केस की सुनवाई 22 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई। इस मामले की सुनवाई अब एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी। इसके लिए 27 जून की तारीख तय की गई है। नाबालिग पहलवान इस मामले में पहले ही अपना बयान बदल चुकी है। 

 

3. असम में गुरुवार को भारी बारिश हुई। इसके चलते वहां हालात बिगड़ चुके हैं। असम के 31 जिलों में से 20 जिलों में पानी-पानी हो गया है वहीं 10 जिलों में बाढ़ जैसी स्थितियां बनी हुई है। राज्य की 3.60 करोड़ आबादी में 1.2 लाख लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर दक्षिण पश्चिम मानसून ओडिशा में पूरे 6 दिन देरी के साथ एंट्री कर चुका है।

 

4. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पाकिस्तान के लिए काम करने वाले 2 डॉक्टर्स को बर्खास्त कर दिया है। डॉ. बिलाल और डॉ. निघत 2009 के शोपियां दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए है। दोनों डॉक्टर्स ने झूठे सबूत गढ़े थे। इन्होनें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेरफेर किया था जिससे जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़क गई थी। 
इसके चलते कश्मीर में 42 दिन घाटी बंद रखी गई थी। 

 

5. किसी भी बिना कंपनी को नया प्रोडक्ट लॉन्च करने से पहले इरडा की मंजूरी लेनी पड़ती है। प्रोडक्ट से जुड़ी सारी जानकारियां इरडा को देने के बाद ही परमिशन मिलती थी। लेकिन अब बीमा कंपनियां इरडा की अनुमति लिए बिना भी अपने प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकती है। अब कंपनियां बिना मंजूरी भी लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस के कॉम्बी प्लान, इंडिविजुअल और ग्रुप यूलिप्स लॉन्च कर सकेगी। 

 

6. महाराष्ट्र में इन दिनों औरंगजेब को लेकर सियासय गरमा रही है। हाल ही में मुंबई के माहिम इलाके में उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के होर्डिंग लगे हुए देखकर माहौल बिगड़ गया है। इस होर्डिंग में इन दोनों को मुगल बादशाह औरंगजेब से गले लगाते हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर को किसने लगाया है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल होर्डिंग को हटा दिया गया है। 

 

7. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शाह भगवती नगर में रैली करेंगे। इसके अलावा सांबा जिले में सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की आधारशिला भी रखेंगे। 

 

8. पिछले दिनों सरकार के कोविन एप से डेटा लीक का मामला सामने आया था। इसमें कई बड़े नेताओं के भी नाम शामिल थे जिनका डेटा लीक हुआ था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन आरोपियों ने कोविन एप से डेटा लीक करने के लिए टेलीग्राम एप का इस्तेमाल किया था। विपक्ष ने इसे लेकर सरकार को घेरा था और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

 

9. पाकिस्तान में बुधवार उच्च शिक्षा आयोग ने होली मनाने पर रोक लगाने का नोटिस दिया गया था। पाकिस्तान सरकार का कहना था कि यह इस्लामिक धर्म के विपरीत है। लेकिन इस नोटिस के जारी होने के बाद से ही लगातार आलोचना शिकार हो रहा था। इसके चलते पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग को विश्वविद्यालयों में होली समारोह पर रोक लगाने वाला नोटिस वापस लेना पड़ा। 

 

10. पटना में 23 जून को सीएम नीतीश कुमार के आवास पर विपक्षी एकता की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज पटना आ रहे है। बैठक में शामिल होने से पहले दोनों नेता कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में सभा करेंगे।
 

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago