Categories: भारत

TOP TEN – 24 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..

 

  • चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश
     
  • पीएम मोदी का ऐलान, सूर्य और शुक्र पर भी जल्द पहुंचेगा हिन्दुस्तान
     
  • पाकिस्तान में लाइव देखी चंद्रयान 3 मिशन लैंडिंग, मंत्री फवाद चौधरी ने दी बधाई
     
  • बिलकिस बानो गैंगरेप केस में दोषियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
     
  • नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब साल में 2 बार होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 
     
  • एशिया कप 2023 से पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स को पास करना होगा फिटनेस टेस्ट 
     
  • वेगनर चीफ प्रिगोझीन की विमान हादसे में मौत
     
  • तेलंगाना हाई कोर्ट ने हैदराबाद के विशेष न्यायाधीश को किया सस्पेंड
     
  • चंद्रयान-3 पर गहलोत के मंत्री चांदना का बयान, लोगों ने उड़ाई मजाक
     
  • चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को दुनिया के हर कोने से बधाई

 

1. भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया। चंद्रमा की सतह पर लैंड करते ही भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर 14 दिनों तक चांद की सतह पर रिसर्च करता रहेगा।

 

2. भारत ने जो किया वह अभी तक दुनिया में कोई नहीं कर पाया है। चांद पर चंद्रयान 3 के पहुंचने के साथ ही तिरंगा और भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ दिखा। इसके साथ ही भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने यह ऐलान कर दिया कि बहुत जल्द भारत का तिरंगा चांद के बाद सूरज और शुक्र पर फहरेगा।

 

3. भारत के मून मिशन की लैंडिंग को पाकिस्तान में लाइव देखा गया। इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तानियों इस सफलतापूर्वक लैंडिंग की जमकर तारीफें की। चंद्रयान 2 की असफलता पर मजाक बनाने वाले पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने अब चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर बधाई देते हुए लिखा है 'What a great moment for #ISRO as #Chandrayaan3 lands on the Moon

 

4. बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह केस गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई को लेकर चल रहा है। बिलकिस बानो ने 30 नवंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। राज्य सरकार रिहाई की वजह पर जवाब दाखिल करेगी।

भारत का चंद्रयान 3 चांद पर उतरने में सफल, जानिए अब 14 दिन तक वहां क्या-क्या काम करेगा

5. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को इस साल संपूर्ण तौर पर लागू किया जा रहा है। इसी के तहत 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में भी बदलाव किए जा रहे हैं। अब तक बोर्ड की परीक्षाएं साल में 1 बार होती आई है लेकिन अब परीक्षा दो बार होंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 

 

6. एशिया कप 2023 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। इसके लिए टीम इंडिया टूर्नामेंट से पहले बेंगलुरु के करीब अलूर में 6 दिन कै कैंप शुरू करेगी। टेस्ट पास न कर पाने वाले खिलाडियों के लिए मुश्किल हो सकती है।

 

7. वैगनर समूह के बॉस येवगेनी प्रिगोझिन की रूस में हुए एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। दो महीने पहले प्रिगोझिन ने अपनी वैगनर आर्मी के साथ रूस के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह की शुरुआत की थी। तभी से यह माना जाने लगा था कि प्रिगोझिन ने अपने मौत के फरमान पर खुद हस्ताक्षर कर दिए हैं। 

रूस की धोखेबाजी के कारण 7 साल बाद लॉन्च हुआ चंद्रयान, अब मुहं लटका कर चुप बैठा

8. तेलंगाना हाई कोर्ट ने हैदराबाद के विशेष न्यायाधीश जय कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने जय कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू कर दी है और उनके बिना परमिशन के हैदराबाद से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। दरअसल जज ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर FIR का आदेश दिया था। 

 

9. राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान-3 अभियान की सफलता को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होनें मजेदार बयान भी दिया। वैज्ञानिकों के साथ-साथ उन्होनें चंद्रमा पर जाने वाले यात्रियों को भी बधाई दी है। चांदना के इस बयान पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

 

10. चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर नासा ने बधाई देते हुए कहा की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने के लिए भारत को बधाई। इसके अलावा दुनियाभर से अलग-अलग लीडर्स भी मून मिशन की सफलता पर भारत को बधाई दे रहे हैं। रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन, ब्रिटेन की स्पेस एजेंसी UKSA, इजराइल के एंबेसडर नाओर गिलोन और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इसरो और भारत को दिल से बधाई दी। 
 

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago