हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……
1. वाराणसी में आज ज्ञानवापी सर्वे शुरू हो चुका है। इसके लिए एएसआई की टीम सुबह जल्दी ही वाराणसी पहुंच गई थी। हाल ही में वाराणसी कोर्ट ने वजूखाने को छोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई सर्वे कराने का आदेश दे दिया। इसके बाद आज सुबह 7 बजे से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है।
2. आज संसद का मानसून फिर से शुरू हो रहा है। सत्र के तीसरे दिन में आज फिर से हंगामा होने की आशंका जताई जा रही है। पश्चिम बंगाल और मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस तरह के कृत्य सामने आए है उसे देखकर पूरा देश शर्मसार हो गया है। सदन में आज बीजेपी और विपक्ष के बीच तनातनी देखने को मिलेगी। सदन की कार्रवाई 11 बजे से शुरू होगी।
3. मनी-लॉन्ड्रिंग केस में आज आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी। इससे पहले 10 जुलाई को हुई सुनवाई में जैन की जमानत को कोर्ट ने 24 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया था। वकील एएम सिंघवी ने कोर्ट से कहा था कि लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे सत्येंद्र जैन को सर्जरी करवाने के लिए जमानत मिलनी चाहिए। 21 जुलाई को जैन के रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था।
4. साउथ अफ्रीका में आज ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल चीन के राजनयिक यांग जिएची से मुलाकात करेंगे। ब्रिक्स एनएसए इस बैठक में यूक्रेन युद्ध, इंडो-पैसिफिक, धार्मिक कट्टरपंथ और आतंकवाद जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
5. यमुना खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। दिल्ली में एक बार फिर से संकट मंडराने लगा है। हरियाणा में हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद से लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है। सोमवार को सुबह यमुना का जलस्तर 206.56 मीटर तक पहुंच गया है। इसके चलते दिल्ली में फिर से बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। लोगों की मदद के लिए NDRFऔर SDRF की टीमें मौजूद हैं।
6. यूपी के बरेली में रविवार को कांवड़ियों पर पथराव किया गया। इसके बाद कांवड़िए धरने पर बैठ गए। कांवड़िए वनखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शहर में कांवड़ मार्ग और मुख्य मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
7. खालिस्तानी आतंकी भारत में देश विरोधी वारदातों को अंजाम देने के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए है। इसके लिए खालिस्तानी आतंकियों ने ड्रग तस्करों की मदद लेना चालू कर दिया है। उनसे फंड जुटाकर ये भारत में अपनी गतिविधियां शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह जानकारी NIA ने अपनी चार्जशीट में दी। इसके साथ ही एनआईए ने अपनी चार्जशीट में आतंकियों की भर्ती और इंटरनेशनल लिंक का भी खुलासा किया।
8. सूडान में देर रात प्लेन हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिविल एयरक्राफ्ट में टेकऑफ करते समय तकनीकी समस्या आ गई और वह ठीक तरीके से टेकऑफ नहीं हो पाया। टेकऑफ होने से पहले ही प्लेन क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में मरने वाले में 4 सैनिक भी शामिल हैं। इस घटना में एक बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
9. मणिपुर में 4 मई को महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इस केस में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथों एक बड़ा सबूत लगा है। पुलिस ने एक आरोपी के पास मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसके बारे में पुलिस का मानना है कि यह जांच में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है। इसी फोन का इस्तेमाल घटना का वीडियो बनाने में हुआ था।
10. सीमा हैदर और सचिन मामले में एटीएस की कार्रवाई जारी है। एटीएस टीम ने सचिन के ननिहाल बुलंदशहर से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों ने सचिन मीणा और सीमा हैदर के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की थी। यूपी एटीएस ने पुष्पेंद्र मीणा को अहमदगढ़ स्थित जनसेवा केंद्र से हिरासत में लिया है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…