भारत

25 February Ka Itihas: महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने आज के दिन बड़ा दुख दिया, दुनिया के सबसे बड़े बुद्धिमान की हुई मौत

25 February Ka Itihas: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 25 फरवरी साल का 56 वाँ दिन है। साल में अभी और 309 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 25 फरवरी की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 25 फरवरी की तारीख कई अहम घटनाओं की साक्षी रही है। 25 फरवरी की तारीख को 2001 में दुनिया के सबसे महान बल्‍लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने अंतिम सांस ली थी। टेस्‍ट क्रिकेट में उनका औसत गजब का 99.94 रहा था। उन्होंने कहा कि मेरी बराबरी केवल सचिन तेंदुलकर ने की है। 1586 में 25 फरवरी के दिन (25 February Ka Itihas) ही धरती के सबसे बुद्धिमान इंसान बीरबल की मौत हुई थी। अकबर बीरबल के किस्से इतिहास में मशहूर है। तो चलिए देख लेते हैं कि 25 फरवरी को इतिहास में क्या कुछ हुआ था।

यह भी पढ़ें: 24 February Ka Itihas: ये खूंखार मुगल बादशाह आज ही के दिन पैदा हुआ, खतरनाक संक्रामक रोग की पहचान की गई

25 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाए

1586 – अकबर के दरबारी विलक्षण बुद्धि के धनी राजा बीरबल की मृत्यु हुई
1788 – पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट इसी दिन पारित किया गया।
1921 – जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा कर लिया।
1925 – जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच कूटनीतिक रिश्ते कायम हुये।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1952 – नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1760 – लॉर्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस लौटे। क्लाइव भारत के पहले गवर्नर जनरल थे।
1962 – देश के तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। जवाहरलाल नेहरू तीसरी बार पीएम बने।
1975 – सऊदी अरब के तत्कालीन सुलतान शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने दबाव के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
1986 – मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही तानाशाह मार्कोस का शासन भी खत्म हुआ।
1988 – सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1995 – असम में ट्रेन में दो बम ब्लास्ट हुए। सेना के 22 जवानों की मौत।
2000 – रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
2003 – गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में ‘क्वालालंपुर घोषणा’ स्वीकृत।
2006 – दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ अवार्ड मिला।

यह भी पढ़ें: Delhi Jama Masjid: शरीयत में नहीं है शाही इमाम का पद, भारत में 400 साल से जामा मस्जिद पर है इनकी हुकूमत!

25 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

1916 – शंखो चौधरी – मशहूर भारतीय मूर्तिकार।
1707 – कार्लो गोल्दोनी – इतालवी नाटककार।
1894 – मेहर बाबा, भारतीय धार्मिक नेता।
1897 – अमरनाथ झा – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1984 – विकास शर्मा – भारतीय समाचार चैनल ‘रिपब्लिक भारत टीवी’ के जाने-माने एंकर थे।
1948 – डैनी डेन्जोंगपा – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं।
1981 – शाहिद कपूर – प्रसिद्ध भारतीय हिंदी फ़िल्म अभिनेता हैं।
1966 – के. वी. राबिया – शारीरिक रूप से विकलांग सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
1925 – सेहु शगारी – नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।
1899 – गुरनाम सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
1859 – राधाचरण गोस्वामी – ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।

25 फरवरी को हुए निधन

1971 – विमल प्रसाद चालिहा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
1970 – मन्नत्तु पद्मनाभन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक
1987 – एस. एच. बिहारी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
2001 – सर डॉन ब्रैडमैन – महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।
2008 – हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)
2004 – बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago