हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 7.30 बजे बेंगलुरु पहुंचे। यहां वे चंद्रयान-3 से जुड़े वैज्ञानिकों से मिले। इस दौरान उन्होनें वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई दी। इसरो चीफ एस सोमनाथ को पीएम मोदी ने गले लगाया और पीठ थपथपाई। बेंगलुरु के इसरो के कमांड सेंटर में पीएम मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा लगाया। इसमें उन्होंने जय अनुसंधान का नारा भी जोड़ा।
2. लद्दाख दौरे के बाद राहुल गांधी श्रीनगर के दौरे पर है। इस दौरे पर राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी भी उनके साथ रहेंगी। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया कि मां-बेटे का ये निजी दौरा है। इस दौरान कोई भी राजनीतिक बैठक में भाग नहीं लेंगे। वे श्रीनगर में 2 दिन रुकेंगे।
यह भी पढ़े – क्रिकेट की दुनिया को अब मिलेगा नया किंग, विराट कोली के रिकॉर्ड्स होंगे चकनाचूर
3. कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या में उम्र कैद की सजा पाने वाले पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधु मणि त्रिपाठी को देर शाम रिहा कर दिया गया। त्रिपाठी ने समय पूर्व रिहाई के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से अनुरोध करने पर 24 अगस्त 2023 को इनकी रिहाई के आदेश जारी किए गए थे। दोनों बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में लंबे समय से भर्ती हैं। वहीं से उन्हें रिहा किया गया।
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐलान किया कि चंद्रयान-3 के लिए वैज्ञानिकों ने बहुत मेहनत की है। चांद पर जिस जगह पर चंद्रयान की लैंडिंग हुई उसे 'शिवशक्ति' नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 लैंडर प्वाइंट का भी नामकरण किया। उसे 'तिरंगा ' नाम से जाना जाएगा।
5. हरियाणा के नूह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक टैंकर और कार की जबरदस्त टक्कर कार पलट गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर मिली है। वहीं टैंकर सवार एक शख्स सहित कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के मुताबिक कार में सवार लोगों में से एक की पहचान कुबेर ग्रुप के मलिक विकास मालू के रूप में हुई है। जयपुर में किसी प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े – अलवर में पानी के लिए मचा हाहाकार, पार्षद ने 'मोहब्ब्त की दुकान' से जोड़ा कनेक्शन
6. भारतीय शिक्षा जगत में पहली बार किसी गुमनाम डोनर ने दान दिया है। IIT बॉम्बे में गुप्तदान में 160 करोड़ रुपये मिले है। जानकारी के मुताबिक डोनर कोई पूर्व छात्र हो सकता है। डायरेक्टर प्रोफेसर चौधरी ने बताया कि इस डोनेशन का यूज कैंपस में ग्रीन एनर्जी एंड सस्टेनेबिलिटी रिसर्स हब बनाने में किया जाएगा।
7. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जबलपुर में लाडली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान चौहान ने भावुक स्पीच दिया। उन्होनें कहा कि "राखी प्रेम स्नेह आत्मीयता का मजबूत बंधन है. मुझे इस राखी के कच्चे धागे की क़सम है। मैं अपनी बहनों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा.जरूरत पड़ी तो मैं अपनी जान भी दे दूंगा।" साथ ही सीएम चौहान ने यह भी कहा कि अपनी बहन का भाई होने के नाते मेरा फ़र्ज़ है कि मैं भी अपनी बहनों को कुछ उपहार दूं. इसलिए मैंने यह फ़ैसला लिया कि अपनी बहनों को प्रतिमाह एक हज़ार रुपये की राशि उनके खातों में दूंगा।
8. IPL की तर्ज पर राजस्थान में पहली बार होने जा रहे RPL के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। पहले यह लीग फ्रेंचाइजी मॉडल पर शुरू होने वाली थी लेकिन अब स्पॉन्सरशिप मॉडल पर आयोजित होगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों की फीस में भी बदलाव हो सकता है। RPL का आयोजन जयपुर और जोधपुर में 27 अगस्त से 10 सितंबर तक किया जाएगा।
9. मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को इंडियन ओशन आईलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोग घायल हो गए। स्टेडियम में एंट्री पाने की कोशिश करते समय यह हादसा हुआ।
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात राजधानी एथेंस में भारतीयों को संबोधित किया। पीएम मोदी को ग्रीस सरकार ने दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया है। एथेंस में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को सुनने के लिए बड़ी तादाद में भारतीय मौजूद थे। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा भारत ने एक अहम कामयाबी हासिल की है। हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाले पहले देश बन गए हैं।
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…