भारत

26 February Ka Itihas: अंग्रेजों के खिलाफ चर्बी वाले कारतूस की क्रांति आज हुई थी, आंतकवादियों को घर में घुसकर मारा!

26 February Ka Itihas: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 26 फरवरी साल का 57 वाँ दिन है। साल में अभी और 308 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 26 फरवरी की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 26 फरवरी की तारीख कई अहम घटनाओं की साक्षी रही है। इसी दिन 1857 में आजादी की क्रांति भड़की थी, जब चर्बी लगे कारतूस पर बवाल हुआ था। अमेरिका के न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 1993 में बम हमला आज ही हुआ था। 26 फरवरी (26 February Ka Itihas) की बात करें तो भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा को पार कर पाकिस्तान के बालाकोट में आंतकियों के अड्डों पर एयरस्ट्राईक करके पुलवामा का बदला लिया था। तो चलिए जान लेते है 26 फरवरी का इतिहास।

यह भी पढ़ें: 25 February Ka Itihas: महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने आज के दिन बड़ा दुख दिया, दुनिया के सबसे बड़े बुद्धिमान की हुई मौत

26 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाए

320 : चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलीपुत्र का महाराजा बनाया गया।
1857 : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में चर्बी लगे कारतूस की वजह से अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरूआत हुई।
1958 : पियाली बरूआ तथा दीवान मणिराम दत्ता को असम के शाही परिवार को फिर से गद्दी पर बिठाने के कारण फांसी पर लटका दिया गया।
1966 : महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर का देहांत हुआ।
1972 : वर्धा के समीप आरवी में बनाए गए विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया।
1975 : अहमदाबाद में देश के पहले पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ की स्थापना की गई।
1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1976 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1991 : सात महीने तक कुवैत पर कब्जे के बाद इराकी फौजों को अमेरिका और सहयोगी देशों की सेना ने कुवैत से खदेड़ बाहर किया।
1993 : न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में 6 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए।
2011 : अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
2019 : भारतीय वायु सेना ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें: Shabe Barat Mubarak: शबे बारात मुबारक के संदेश ऐसे भेजे, अल्लाह की रहमत नाज़िल होगी!

26 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

1994 – बजरंग पूनिया – प्रसिद्ध भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं, जो विरोध प्रदर्शन में चर्चा में रहे।
1959 – संजय धोत्रे – भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राजनीतिज्ञ हैं।
1946 – मृणाल पाण्डे, मशहूर पत्रकार एवं साहित्यकार
1925 – प्रकाश मेहरोत्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1908 – लीला मजूमदार, मशहूर बांग्ला साहित्यकार
1903 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1896 – गोपाल स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
1887 – बेनेगल नरसिंह राव – एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।

26 फरवरी को हुए निधन

1712 – बहादुर शाह प्रथम – दिल्ली की गद्दी पर 7वे मुग़ल बादशाह थे।
2004 – शंकरराव चह्वाण – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1966 – विनायक दामोदर सावरकर – महान भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी
1887 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर
1886 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago