Categories: भारत

26 January परेड में कर्तव्य पथ पर गरजी भारतीय नारी, फ्रांस ने भी उतारी सेना

26 January 2024: हमें गर्व है कि देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह (26 January Republic Day Parade) में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 2 मिनट मौन के बाद यहां से पीएम रवाना हुए। वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बग्घी में कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए। परेड की खास बात यह रही कि इस बार देश की महिला शक्ति के हाथों में परेड की कमान रही। 1984 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम (26 January Republic Day Parade) के लिए बग्घी में प्रस्थान किया। इस बार परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चीफ गेस्ट हैं। उनके साथ फ्रांस से 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी पहुंचे हैं। इस बार गणतंत्र दिवस (26 January Republic Day Parade) की थीम 'विकसित भारत' और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें:Republic Day India: गणतंत्र दिवस परेड से लेकर मुख्य आकर्षण तक, पढ़े सभी जरुरी बातें

 

परेड की कमान नारी शक्ति के हाथ में

 

पहली बार रिपब्लिक डे परेड (26 January Republic Day Parade) में तीनों सेवाओं का महिला दस्ता शामिल हुआ है। इससे पता चलता है कि भारतीय नारी किसी से कम नहीं है। परेड का श्रीगणेश 100 महिला म्यूजिशियन ने शंख, नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ किया। 100 महिलाओं ने पारंपरिक पहनावे में लोक नृत्य किया जिसे देखकर मैक्रों अभिभूत हो गये। इस बार की परेड में एयरफोर्स के 51 विमान हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट परेड (26 January Republic Day Parade) का मुख्य आकर्षण है। परेड में पहली बार फ्रांसीसी सेना के राफेल भी शामिल हो रहे हैं। साथ ही फ्रांस की सैन्य टुकड़ी भी भारतीय सैनिकों के साथ कदम से कदम मिलाती हुई नजर आई है।

यह भी पढ़ें:कर्तव्य पथ पर राजस्थान की झांकी ने मोह लिया मन, जानें 5 खास बातें

फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ की परेड

 

इस बार पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को खास तौर पर रिपब्लकि डे समारोह (26 January Republic Day Parade) देखने के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय सेना के साथ इस बार परेड में फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने भी शानदार मार्चपास्ट किया। फ्रांस की सैन्य टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता भी शामिल है। यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का एक अहम हिस्सा है। इस संयुक्त परेड (26 January Republic Day Parade) से भारत फ्रांस रिश्तों में नई ताजगी आएगी। साथ ही भारत की सामरिक ताकत में भी इजाफा होगा। फ्रांस से मिलने वाले राफेल एम भारतीय नौसेना को और भी मजबूत करने का काम करेंगे।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago