26 January Republic Day 2024: इस वर्ष 2024 में भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहा हैं। यह भारत का राष्ट्रीय पर्व हैं। देश का सविंधान लागू होने की खुशी में इस पर्व को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्यपथ पर परेड का आयोजन होता है और तीनों सेना थलसेना, जलसेना और वायुसेना अपने करतब का प्रदर्शन करती हैं। देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते है और प्रधानमंत्री देश के गौरव से परिचित करवाते हैं।
इस बार गणतंत्र दिवस पर काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। इस बार अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की झांकी भी विशेष रूप से 26 जनवरी पर प्रदर्शित की जायेगी। हर साल किसी अन्य राष्ट्र के नेता को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि बनाया जाता है। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति भारत में होंगे।
यह भी पढ़े: 26 January Weather : 26 जनवरी को राजस्थान में मौसम का हाल, जानिए कैसे मनेगा गणतंत्र दिवस
इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय गीत को इस बार गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में न बजाने का फैसला लिया हैं। इस गीत के बोल हैं 'एबाइड विद मी।' यह गीत महात्मा गांधी का प्रिय गाना था, जिसे हर बार गणतंत्र दिवस पर बजाया जाता था।
यह भी पढ़े: 23 January को रामलला मना रहे पराक्रम दिवस, सुभाष चंद्र बोस से है नाता
बता दे 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस कहा जाता हैं। यह दिन उन महान लोगों को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाने के बाद भी एक मज़बूत और समृद्ध गणराज्य बनाने की दिशा में काम किया हैं। गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…