भारत

27 February Ka Itihas: गुजरात में 59 कारसेवक जिंदा जला दिये गये, अंग्रेजों ने दिया इसी दिन बड़ा धोखा!

27 February Ka Itihas:ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 27 फरवरी साल का 58 वाँ दिन है। साल में अभी और 307 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 27 फरवरी की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 27 फरवरी की तारीख कई अहम घटनाओं की साक्षी रही है। 27 फरवरी का दिन (27 February Ka Itihas) एक दुखद घटना गोधरा कांड के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन से रवाना हुई साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ ने आग लगा दी थी। इस भीषण अग्निकांड में 59 कारसेवको की मौत हो गई थी। जिसके बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। साथ ही इसी दिन अंग्रेजों ने झांसी पर कब्जा किया था। चलिए जान लेते हैं कि 27 फरवरी के दिन क्या कुछ हुआ था।

यह भी पढ़ें: 26 February Ka Itihas: अंग्रेजों के खिलाफ चर्बी वाले कारतूस की क्रांति आज हुई थी, आंतकवादियों को घर में घुसकर मारा!

27 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1854 : झांसी पर ईस्ट इंडिया कंपनी ने कब्जा कर लिया।
1931 : महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में अल्फ्रेड पार्क में खुद को गोली मार ली।
1953 : अंग्रेजी भाषा को आसान बनाने के लिए ब्रिटेन की संसद में ‘स्पैलिंग बिल’’ का प्रस्ताव पेश किया गया.
1991 : अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने फारस खाड़ी युद्ध में जीत की घोषणा के साथ ही युद्धविराम का ऐलान किया।
1999 : नाइजीरिया में 15 साल में पहली बार असैन्य शासक चुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग वोट डालने गये।
2002 : गोधरा स्टेशन पर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया, 59 कार सेवकों की मौत हो गई, दंगे भड़के थे।
2009 : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इराक से तमाम लड़ाकू सेनाओं को हटाने का आदेश दिया।
2010 : चिली में 8.8 की तीव्रता का भीषण भूकंप और सुनामी से तटीय इलाकों में भारी तबाही हुई।

यह भी पढ़ें: 25 February Ka Itihas: महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने आज के दिन बड़ा दुख दिया, दुनिया के सबसे बड़े बुद्धिमान की हुई मौत

27 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

1954 – वीरेन्द्र कुमार खटीक – भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत की 17वीं लोकसभा के सांसद हैं।
1952 – प्रकाश झा – मशहूर हिन्दी फ़िल्मकार जिन्होंने राजनीति, आरक्षण और हालिया वेब सीरीज आश्रम बनाई।
1945 – सत्य देव सिंह – भारतीय जनता पार्टी के राजनेता थे।
1943 – बी. एस. येदयुरप्पा – भारतीय राजनीतिज्ञ और कर्नाटक के सीएम हैं।
1934 – मनोज दास – मशहूर उड़िया साहित्यकार थे।
1925 – श्यामा चरण शुक्ल – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1912 – विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज – मराठी कवि, नाटककार, उपन्यासकार और लघु कथाकार थे।
1882 – विजय सिंह पथिक – राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।

27 फरवरी को हुए निधन

2010 – नानाजी देशमुख – ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।
1997 – इन्दीवर – हिंदी फ़िल्मों के मशहूर भारतीय गीतकार।
1976 – के. सी. रेड्डी – कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1956 – गणेश वासुदेव मावलंकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1931 – चंद्रशेखर आज़ाद – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, जो भगत सिंह के आदर्श थे।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

23 hours ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago