28 February Ka Itihas: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 28 फरवरी साल का 59 वाँ दिन है। साल में अभी और 306 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 28 फरवरी की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 28 फरवरी की तारीख कई अहम घटनाओं की साक्षी रही है। 28 फरवरी का दिन (28 February Ka Itihas) भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। महान वैज्ञानिक सी वी रमन ने इसी दिन प्रकाश को लेकर बड़ी खोज की थी जिसे रमन प्रभाव कहा जाता है। रमन प्रभाव से ही ये पता चल सका कि आसमान और समुद्र के पानी का रंग नीला क्यों होता है? साथ ही 28 फरवरी को देश के प्रथम प्रधानमंत्री को भी भारी निजी नुकसान हुआ था।
यह भी पढ़ें: 27 February Ka Itihas: गुजरात में 59 कारसेवक जिंदा जला दिये गये, अंग्रेजों ने दिया इसी दिन बड़ा धोखा!
1568 : चार महीने की घेराबंदी के बाद अकबर की सेना ने चितौड़गढ़ पर कब्ज़ा किया।
1580: गोवा से पहला मिशनरी फतेहपुर सीकरी में मुगल बादशाह अकबर के दरबार में पहुंचा।
1712: मुगल शासक बहादुर शाह जफर ने लाहौर में अंतिम सांस ली।
1922: मिस्र को एक आजाद मुल्क घोषित किया गया।
1928: सी वी रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1936: देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का निधन हुआ।
1942: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना ने जावा द्वीप पर कब्जा किया जो 1945 तक उनके कब्जे में रहा।
1948: भारत की आजादी के छह महीने बाद ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी अपने देश लौट गई।
1949: राष्ट्रमंडल समूह के पूर्वी देशों ने नयी दिल्ली में बैठक के दौरान बर्मा के गृह युद्ध में मध्यस्थता की पेशकश की।
1986: स्वीडन के प्रधानमंत्री ओलोफ पाल्मे की स्टॉकहोम में गोली मार कर हत्या की गई।
1993: ईरान में भारी बाढ़ में करीब 500 लोगों की मौत। ईरान में यह सबसे बड़ी घातक प्राकृतिक आपदा थी।
2002: यूरो देशों में उनकी राष्ट्रीय मुद्रा के चलन का अंतिम दिन। इसके बाद सभी देशों की मुद्रा यूरो हुई।
2013: पोप बेनेडिक्ट 16 ने इस्तीफा दिया। 600 साल में यह पहला मौका था जब पोप ने अपना पद छोड़ा।
यह भी पढ़ें: Ramzan Kab Hai: रमजान का कुरान से क्या है कनेक्शन, मुस्लिम बंधु भी नहीं जानते!
1947 – विजय बहुगुणा – भारत के राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं।
1947 – दिग्विजय सिंह – कांग्रेसी नेता जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
1944 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के मशहूर संगीतकार तथा गायक।
1927 – कृष्णकान्त – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
1913 – पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।
1572 – राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिताजी।
2020 – बलबीर सिंह खुल्लर – भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य थे।
2018 – जयेन्द्र सरस्वती – कामकोटि पीठ, कांचीपुरम, तमिलनाडु के शंकराचार्य थे।
1989 – तिरुमलाई कृष्णामाचार्य – भारत के योग गुरु, आयुर्वेद के वैद्य तथा विद्वान थे।
1936 – कमला नेहरू – देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।
1963 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद – भारत के प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता।
1904 – जनरल सर आर्थर पावर पामर – भारतीय सेना के अफ़सर थे।
1884 – वीर सुरेंद्र साई – भारतीय क्रांतिकारी थे।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।
राष्ट्रीय डि-एडिक्शन दिवस (मोरारजी देसाई का जन्म दिवस)।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…