Categories: भारत

TOP TEN – 29 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..

 

  • दिल्ली में BJP राष्ट्रीय महासचिवों की आज अहम बैठक
     
  • मणिपुर में 3 महीने बाद विधानसभा का सत्र आज, हंगामे के आसार 
     
  • दिल्ली शराब घोटाले केस में CBI ने ईडी के वरिष्ठ अधिकारी पर किया मामला दर्ज
     
  • चंद्रयान-3 ने पार की पहली बाधा, क्रॉस किया 100 मिमी का क्रेटर 
     
  • ईरान में मुस्लिमों की पवित्र जगह पर हादसा, 9 लोगों की मौत
     
  • BJP यूपी में सोनिया गांधी, डिंपल यादव के खिलाफ जल्द उतारेगी प्रत्याशी
     
  • भारत 3 सितंबर को कर सकता है विश्व कप के लिए टीम की घोषणा
     
  • सीएम गहलोत को कांग्रेस नेता ने लिखा पत्र, पार्टी के नेता पर लगाया पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
     
  • राहुल गांधी सितंबर में पेरिस की यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को करेंगे संबोधित 
     
  • तोशखाना केस में इमरान खान की जमानत पर आज सुनवाई

 

1. भाजपा के दिल्ली हेडक्वार्टर में पार्टी महासचिवों की बैठक होगी। इस बैठक  की अध्यक्षता जेपी नड्डा करेंगे। बीजेपी की यह बैठक चुनावी साल में काफी अहम मानी जा रही है। आज होने वाली मीटिंग में MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी।

 

2. मणिपुर में हिंसा के 3 महीने बाद आज पहली बार राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। इस सत्र के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 21 अगस्त को राज्यपाल अनुसुइया उइके से सिफारिश की थी। कुकी समुदाय के दो मंत्रियों समेत 10 विधायकों ने इसका बहिष्कार किया है। एक दिवसीय सत्र में हंगामे के पूरे आसार है। 

यह भी पढ़े – चंद्रयान के बाद अब सूरज से बातें करेगा आदित्य एल-1 मिशन, इसरो दिखाएगा 2 सितंबर को लॉन्चिंग

3. दिल्ली शराब घोटाले केस में नया मोड़ आ गया है। सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रहे ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। CBI ने ईडी की जांच को प्रभावित करने के आरोप में ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री, कोहर, सांगवान, वत्स, विक्रमादित्य सिंह, अमनदीप सिंह ढल और बीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है

 

4. भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 चांद की सतह पर बिल्कुल सही तरीके से काम कर रहा है। चंद्रयान-3 को लेकर एक और खुशखबरी मिली है। प्रज्ञान रोवर ने पहली बाधा को सफलतापूर्वक पार करते हुए करीब 100 मिलीमीटर की गहराई वाले क्रेटर को क्रॉस किया है।

 

5.  ईरान में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिस स्थान पर बस का एक्सीडेंट हुआ वो वो शहर कर्बला थी। कर्बला शहर शिया मुस्लिम के लिए सबसे पवित्र जगह मानी जाती है।

यह भी पढ़े: RPL Today match live: आरपीएल में आज भिड़ेंगी ये टीमें, जानें कहां और कैसे देखें लाइव मैच

6. लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं यूपी में राजनीतिक हलचल होने लगी है। चुनाव की तैयारी में जुटी BJP जल्द ही सोनिया गांधी यूपी के रायबरेली संसदीय क्षेत्र,  डिंपल यादव मैनपुरी सीट और सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की बारामती सीट के खिलाफ अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। 

 

7. भारत जल्द ही वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम घोषणा कर सकता है। भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद फाइनल लिस्ट जारी करेगा। 2 सितंबर को इनका फाइनल मैच होगा। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई 3 सितंबर को भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है।

 

8. राजस्थान विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस के अपने ही नेता आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उदयपुर में स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई है। वहीं अब उदयपुर जिला परिषद सदस्य ने सीएम अशोक गहलोत को मावली विधानसभा को लेकर एक पत्र लिखा जिसमें अपनी ही पार्टी के नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़े: Rajasthan Premier League 2023: यहां पढ़े RPL के सभी मैचों की तारीख, वेन्यू, समय और लाइव स्ट्रीमिंग से जुडी जानकारी

9. कांग्रेस नेता राहुल गांधी सितंबर में यूरोप के दौरे रहेंगे। इसके बाद वे पेरिस जाएंगे, जहां वो एक विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से भी मिल सकते हैं।

 

10. तोशाखाना केस में इमरान खान की जमानत पर आज फैसला होगा। सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। इमरान खान को इस केस में 5 अगस्त को 3 साल की सजा सुनाई गई थी। तब से अटक जेल में कैद हैं। 
 

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago