Categories: भारत

TOP TEN – 29 मई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • नई संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने किया केस दर्ज

 

  • पीएम मोदी सोमवार को असम में पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत का करेंगे उद्घाटन

 

  • दिल्ली में गहलोत और पायलट से अलग-अलग मिलेंगे आज खड़गे

 

  • कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद हुआ विभागों का बंटवारा, सिद्धारमैया ने रखा अपना पसंदीदा वित्त विभाग

 

  • मणिपुर फिर से हिंसा की चपेट में, 40 आतंकवादी हुए ढेर

 

  • अगले कुछ घंटों में राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना

 

  • गृहमंत्री अमित शाह का आज से तीन दिन का मणिपुर दौरा

 

  • मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेशभर में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

  • साधारण पासपोर्ट मिलने के बाद राहुल गांधी आज अमेरिका के लिए होंगे रवाना

 

  • यूपी में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर आज उप चुनाव

 

1. रविवार 28 मई को संसद भवन की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के समारोह साथ ही पहलवानों का भी प्रदर्शन हुआ। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग में पहलवानों ने रविवार को संसद के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर दंगा भड़काने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। इनमें पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट और अन्य आयोजकों  के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को असम में पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन असम के गुवाहाटी से बंगाल के जलपाईगुड़ी को जोड़ेगी। पीएमओ कार्यालय से जारी बयान के अनुसार पीएम मोदी 29 मई को दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 

3. राजस्थान में लंबे समय से चल रहे सियासी संकट का शायद अब अंत होने वाला है। आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली में खड़गे के सामने पेश होने जा रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों के साथ अलग-अलग बैठक कर सियासी उलझनों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। 

 

4. कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपना पसंदीदा विभाग वित्त विभाग अपने पास रखा है वहीं डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को प्रमुख व मध्यम सिंचाई और बेंगलुरु शहर का विकास सौंपा गया है। इस तरह सभी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

 

5. मणिपुर राज्य के विभिन्न इलाकों में लोगों पर गोलीबारी और उग्रवादियों तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़पों की अलग-अलग घटनाओं में रविवार को दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। सीएम एन बीरेन सिंह ने बताया कि एन. बीरेन सिंह ने रविवार को सुरक्षा बलों ने राज्य में शांति कायम करने के लिए अभियान शुरू किया। इस अभियान के बाद घरों में आगजनी और लोगों पर गोलीबारी करने वाले लगभग 40 सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराया है।

 

6. मौसम विभाग के अनुसार आज देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आज दिल्ली-NCR समेत 21 राज्यों में बारिश हो सकती है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और यूपी में आंधी, बारिश और ओले गिर सकते है। आईएमडी ने इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

 

7. गृहमंत्री अमित शाह आज से मणिपुर में 3 दिन के दौरे पर रहेंगे। यहां वे 29 मई से 1 जून तक रुकेंगे। इस दौरान शाह कूकी-मैतेई समुदाय के संगठनों से मिलेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार से और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शनिवार से संकटग्रस्त मणिपुर का दौरा कर रहे हैं।

 

8. आज यानि 29 मई को मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए। इस अवसर पर भाजपा देशभर के सभी राज्यों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार की 9 सालों की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री इसमें शामिल होंगे। 

 

9. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसदी जाने के बाद पहली बार विदेशी दौरे पर जा रहे है। हाल ही में कोर्ट  से उन्हें तीन साल के लिए साधारण पासपोर्ट जारी करने की अनुमति मिली है। राहुल गांधी आज से एक सप्ताह के लिए अमेरिका दौरे पर रहेंगे। 

 

10. यूपी में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर आज उप चुनाव के तहत मतदान किया जा रहा है। विधानभवन के तिलक हॉल में विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। सबसे पहले सीएम योगी ने मतदान किया। मतदान के एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर होगी। 

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago