भारत

2nd Shab e Qadr : भारत में दूसरी शबे कद्र कब है, सही तारीख नोट कर लें

2nd Shab e Qadr : वो अता करता है बेहिसाब मैं जिसके लिए गिनकर नमाजें पढ़ता हूं। रमजान के पाकीजा महीने में बरकतें और रहमतें आमसान से जमीन पर नाजिल हो रही हैं। रमजान के आखिरे अशरे में शबे कद्र की रात होती है। इस रात को कुरान में लैलतुल कद्र की रात कहा गया है। कुराने पाक इसी पवित्र रात में नाजिल हुआ था। ये रात आखिरे अशरे की विषम रातों में पाई जाती हैं। जैसे 21,23,25,27,29 रातों में ये शबे कद्र की रात होती है। इसको हजार महीने के बराबर माना गया है। पहली शबे कदर की रात कल 31 मार्च 2024 को थी। अब दूसरी शब-ए-क़द्र की रात (2nd Shab e Qadr) भारत में कब है यही हम आपको बताने जा रहे हैं। ऐसी ही और भी रमजान से जुड़ी जानकारी के लिए हमें पढ़ते रहे।

यह भी पढ़ें: Shabe Qadr Dua : शबे कद्र में ये दुआ पढ़े, 84 साल इबादत का सवाब मिलेगा

दूसरी शबे कद्र कब है?
(2nd Shab e Qadr)

पहली शबे कद्र की रात 31 मार्च की रात को गुजर चुकी है। अब दूसरी रात 23वीं रात होगी, यानी बाईसवें रमजान की रात। क्योंकि इस्लाम में हिजरी कैलेंडर शाम के समय से अगली शाम तक चलता है। मतलब रोजा अगर 22वां है तो उस दिन 23वीं रात होगी। ऐसे में भारत में दूसरी लैलतुल कद्र (2nd Shab e Qadr) की रात कल 2 अप्रैल 2024 की रात होगी।

शब-ए-क़द्र (Night of Power) क्या है?

जिस रात में कुरान शरीफ को आसमान से जमीन पर पैगंबर साहब पर नाजिल किया गया था उसे लैलतुल कदर यानी शबे कद्र की रात कहा जाता है। कुरान में लिखा है कि ये रात 1000 महीने के बराबर है। यानी इस रात जिस बंदे ने अल्लाह की इबादत की,कुरान की तिलावत की,जिक्र किया तो उसको एक हजार महीने यानी तीस हजार दिन यानी करीब 84 साल की इबादत का सवाब मिलता है।

यह भी पढ़ें: Shab e Qadr Surah : कुरान पाक में शब-ए-कद्र का जिक्र कहां हुआ है, मुसलमान जान लें

शबे कद्र पांच रातों में क्यों आती हैं?

शबे कद्र की पवित्र रात इन पांच विषम रातों में से कोई एक रात ही होती है। लेकिन जब ये बात अल्लाह ने हुजूर को बताने का फैसला किया तभी मक्का में दो लोग आपस में झगड़ रहे थे। उनके झगड़े की वजह से मौला ने शबे कद्र की सटीक तारीख छुपा दी। तो अब मुसलमान इन पांच रातों में जागकर वो एक रात लैलतुल कद्र तलाश करते हैं। भारत में 27वीं शब को ज्यादा महत्व दिया जाता है। जबकि laylatul qadr 2024 पांच में से कोई भी एक रात हो सकती है। अल्लाह हमें शबे कद्र की कदर करने की तौफीक अता फरमाएँ।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

4 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago