भारत

3 February Ka Itihas : कुंभ में मची भगदड़ से 500, तो ईरान में बर्फीले तूफान से मरे 4000 लोग

जयपुर। 3 February Ka Itihas भारत और दुनिया के मामले में बहुत महत्व रखता है। यह दिन अपने आप में कुछ दुखद घटनाओं का साक्षी रहा है। 3 फरवरी का ही वो दिन है कि 1954 को प्रयागराज कुंभ के भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं बल्कि 3 February Ka Itihas दुनिया के मामले में खराब है क्योंकि ईरान में आए भयंक बर्फीले तूफान से 4000 लोग मारे गए थे। ऐसे में आइए जानते हैं 3 फरवरी को भारत दुनिया का इतिहास क्या रहा है।

यह भी पढ़ें : भयंकर तबाही वाला है 2 February Ka Itihas, मारे गए थे 8.5 लाख लोग

3 February Ka Itihas India and World

3 फरवरी 1954 में प्रयागराज कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत हो गई थी।
3 फरवरी 1972 को ईरान में इतिहास का सबसे खतरनाक बर्फ़ीला तूफ़ान आया जो 7 दिनों तक चला और इसमें 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
3 फरवरी 1945 को ऑपरेशन थंडरक्लैप में अमेरिकी वायु सेना द्वारा बर्लिन पर सबसे भयंकर हवाई हमले किए गए जिनमें लगभग 3,000 लोग मारे गए थे।
3 फरवरी 1925 को बम्बई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
3 फरवरी 1966 को सोवियत संघ का लूना 9 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
3 फरवरी 1959 को अमेरिका में विमान दुर्घटना में रॉक ‘एन’ रोल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इनमें 22 वर्ष का मशहूर गायक बडी हॉली भी शामिल था।

यह भी पढ़ें : 1 February Jaipur Weather Today : बारिश का दौर शुरू, 1 फरवरी को ऐसा रहेगा मौसम

3 February History India and World

3 फरवरी 1969 को कांजीवरम नटराजन अन्नादुरै तमिलनाडु के वरिष्ठ नेता सीएन अन्नादुरई का निधन।
3 फरवरी 1971 को चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो 14 चंद्रमा की सतह पर उतरा।
3 फरवरी 1986 को पोप ने कलकत्ता में मदर टेरेसा से मुलाकात की और दीन दुखियों की सेवा के लिए उनके द्वारा बनाए गए आश्रम ‘निर्मल हृदय’ का दौरा किया।
3 फरवरी 1988 को परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
3 फरवरी 2006 को मिस्र की एक यात्री नौका खराब मौसम के कारण लाल सागर में डूब गई। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
3 फरवरी 2018 को भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में रिकार्ड चौथी बार खिताबी जीत दर्ज की।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago