Categories: भारत

TOP TEN – 30 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..

  • इसरो ने एक बार फिर रचा इतिहास, अंतरिक्ष में भेजे एक साथ 7 सैटेलाइट
  • गृहमंत्री अमित शाह इंदौर में कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
  • 'मन की बात' के 103वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
  • मणिपुर में विपक्षी सांसदों का आज दूसरा दिन, राहत शिविरों का करेंगे दौरा
  • मुंबई का चाबड़ हाउस फिर खतरे के निशान पर, 2 टेररिस्ट गिरफ्तार
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला असम में स्थायी विधान सभा परिसर लोगों को करेंगे समर्पित 
  • भारत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान ने तैयार किया टूल किट
  • सर्विस चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज वसूलने पर CTI ने वित्त मंत्री को लिखा लेटर
  • देर रात अतीक के वकील को किया गिरफ्तार
  • 30 जुलाई को देश के 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

 

1. इसरो ने आज एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने रविवार यानि 30 जुलाई को एक साथ 7 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया है। इन सातों सैटेलाइट्स को आज सुबह 6.30 बजे इसरो के श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी56 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष भेजा गया।  इनमें सिंगापुर के डीएस- एसएआर भी शामिल है।

 

2. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को गति देने के लिए वहां कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज अमित शाह इंदौर में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में 9 जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस सम्मेलन में शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। 

 

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 30 जुलाई को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। आज 'मन की बात' का 103वां एपिसोड है जो कि सुबह 11 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। इससे पहले 18 जून को 102वां एपिसोड आया था। यह प्रोग्राम हर महीने के आखिरी रविवार को टेलिकास्ट किया जाता है।

 

4. मणिपुर में विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य का दौरा करने गए हुए हैं। आज वहां उनका दूसरा दिन है। शनिवार को 21 सांसद चुराचांदपुर पहुंचे और उन्होंने रिलीफ कैंप में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने वायरल वीडियो पीड़ित की मां से भी मुलाकात की। आज राहत शिविरों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।

 

5. मुंबई के चाबड़ हाउस पर फिर से खतरा मंडरा रहा है। पुलिस ने हमले की प्लानिंग कर रहे है 2 टेररिस्ट को पुणे से गिरफ्तार किया है। इनके पास चाबड़ हाउस की गूगल फोटो भी मिली है। खबरों के मुताबिक ये राजस्थान में भी हमले की तैयारी कर रहे थे। 

 

6. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला आज असम के गुवाहाटी में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे।  इस अवसर पर सभी मौजूदा और पूर्व सांसद, असम विधान सभा के सदस्य और अन्य आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहेंगे। शनिवार को असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा,"कल असम के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। माननीय लोकसभा अध्यक्ष हमारा पहला स्थायी विधान सभा परिसर लोगों को समर्पित करेंगे।"

 

7. पाकिस्तान को कभी भी जम्मू-कश्मीर हाथ नहीं लग पाया। इस बात को इतने सालों में भी नहीं भूल पा रहा है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत की छवि दुनियाभर में खराब करने की कोशिश की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस पर एक टूल किट जारी की है। इसमें अलग-अलग देशों में अपने दूतावास और हाई कमिशन को 5 अगस्त को भारत के खिलाफ प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं।

 

8. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने 29 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक लेटर लिखा। जिसमें सीटीआई ने सर्विस चार्ज पर गाइडलाइन की मांग की है। CTI ने लेटर में कहा कि एक सर्विस पर दो शुल्क लगाए जाने को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी करनी होगी। जीएसटी के आने के बाद सर्विस चार्ज के नाम पर कस्टमर्स से अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है जो सही नहीं है। 

 

9. यूपी पुलिस ने देर रात अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर बड़ा एक्शन लेते हुए उसे लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। उस वक्त वकील विजय अपने फ्रेंड्स के साथ होटल में कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। अधिवक्ता विजय मिश्रा ही माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार के सदस्यों का केस हाईकोर्ट व डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लड़ रहा है। 

 

10. देशभर में मानसून का दौर जारी है। अधिकतर राज्य बारिश से भीग रहे हैं। मौसम विभाग ने 30 जुलाई को यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। 
 

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago