हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..
1. विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के 21 सांसद मणिपुर दौरे से लौट गए हैं। आज सांसदों का प्रतिनिधिमंडल सुबह 9:30 बजे संसद भवन में I.N.D.I.A पार्टियों के फ्लोर नेताओं से मिलेगा। वहां पर मणिपुर के हालात की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज NDA के सांसदों से मिलेंगे। पीएम मोदी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों के साथ 10 अगस्त तक बैठकें करेंगे। इस दौरान एनडीए के 430 से अधिक सांसदों के साथ मीटिंग करके 2024 में लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे। जानकारी के मुताबिक पहली बैठक में प्रधानमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, कानपुर, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 83 सांसदों से मिलेंगे।
3. चुनाव आयोग ने 17 फरवरी 2023 को एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी थी। चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को ही अधिकारिक शिवसेना का दर्जा दिया था। चुनाव आयोग के फैसले को उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इलेक्शन कमीशन के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
4. बरेली में कांवड़ियों पर पुलिस के लाठीचार्ज की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि रविवार को शहर के मोहल्ला जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों में शामिल किसी व्यक्ति ने पहले फायरिंग की, इसके बदले पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। घटना के बाद SSP प्रभाकर चौधरी को हटा दिया है।
5. दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित संशोधन विधेयक को आज लोकसभा में पेश किया जा सकता है। इस अध्यादेश पर केजरीवाल सरकार काफी समय से विरोध कर रही है। अगर लोकसभा में यह बिल पेश होता है तो विपक्ष के लिए टेस्ट साबित होगा। आम आदमी पार्टी इस बिल को पारित होने से रोकने की पूरी कोशिश करेगी।
6. तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। इस कार्यक्रम में विपक्षी एकता के एजेंडे से अलग चल रहे शरद पवार भी शामिल होंगे। इस समारोह में उपस्थित रहने के लिए शरद पवार ने सहमति दी है, लेकिन पुरस्कार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी दीपक तिलक के हाथों ही दिया जाता है।
7. गुजरात से मुंबई जा रही जयपुर एक्सप्रेस में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालो में RPF के 1 ASI और 3 यात्री शामिल है। यह घटना मुंबई के पालघर में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कॉन्स्टेबल चेतन ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी सिपाही को हिरासत में लिया गया है।
8. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के बाजौर में रविवार को सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जमीयत उलेमा इस्लाम फजल (JUI-F) की रैली के दौरान धमाका हुआ। पाकिस्तानी टीवी चैनल ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक इस ब्लास्ट में 44 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया है।
9. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में भारतीय मूल के लड़के पर बास्केटबॉल खेलते समय कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला किया। पीड़ित रायन सिंह के साथ उसके दोस्त भी इस हादसे में घायल हुए हैं। घर पर रायन के पेरेंट्स 16वें बर्थडे की पार्टी की तैयारी कर रहे थे। 20 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
10. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आज आखिरी मौका है। आईटीआर भरने की डेडलाइन 31 जुलाई है। जिन लोगों ने अभी तक ITR फाइल सबमिट नहीं की है उनके पास बिना किसी पेनल्टी केआईटीआर भरने का आज रात 12 बजे तक का समय बचा है। इसके बाद 1 अगस्त से पेनल्टी लगाई जाएगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…