5 February Ka Itihas: 5 फरवरी (5 February Ka Itihas) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का काफी महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन 1922 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास भारतीय क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश पुलिस चौकी को आग लगाकर 22 पुलिसवालों को जिंदा जला दिया था। चौरी-चौरा कांड (Chauri Chaura incident) की वजह से ही महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था। तो चलिए जानते हैं 5 फरवरी को इतिहास में क्या क्या हुआ था।
1630: सिख गुरु हर राय जी का जन्म हुआ था।
1922: चौरी चौरा में थाने पर भीड़ के हमले में 22 पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाकर मार डाला। इस घटना ने महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था।
1937: चार्ली चैप्लिन के अभिनय से सजी पहली टॉकी ‘मॉडर्न टाइम्स’ को आज ही के दिन रिलीज किया गया था।
1953: ब्रिटेन में चीनी के उत्पादों के सीमित वितरण का नियम खत्म किया गया।
1971: अपोलो 14 चांद की सतह पर 5 फरवरी के दिन ही उतरा। इस उड़ान के दौरान कई तरह की तकनीकी खामियां भी आईं।
1985: पुर्तगाल के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म हुआ था। बहुत कम लोगों को पता है कि रोनाल्डो का पूरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोस सांतोस अवीरो है।
2008: महर्षि महेश योगी का निधन आज ही के दिन हुआ। उन्हें भारत के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं में गिना जाता है।
यह भी पढ़ें:4 February Ka Itihas: आज ही लॉन्च हुआ था फेसबुक, भूकंप से मरे थे 2300
1990 – भुवनेश्वर कुमार – भारतीय तेज गेंदबाज हैं।
1630 – हर राय – सिखों के सातवें गुरु का पंजाब के कीरतपुर।
1639 – ज़ेबुन्निसा – मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री थी।
1916 – जानकी वल्लभ शास्त्री – प्रसिद्ध कवि
1968 – प्रेम सिंह तमांग – सिक्किम के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
1976 – अभिषेक बच्चन – फ़िल्म अभिनेता
1932 – शंख घोष – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद थे।
2014 – जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
2010 – सुजीत कुमार – भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2008 – महर्षि महेश योगी – भारतीय आत्मिक योगी
664 ई. – ह्वेन त्सांग – प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु थे।
1927 – इनायत ख़ान – भारतीय सूफ़ी संत
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…