Categories: भारत

TOP TEN – 6 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • ओडिशा ट्रेन हादसे की CBI जांच शुरु, खड़गे ने कहा हादसों की सीबीआई जांच नहीं होती

 

  • मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय

 

  • आरबीआई ने दी सलाह, पेंशनर्स किसी भी बैंक में जमा करा सकें लाइफ सर्टिफिकेट

 

  • रेसलर्स ने कहा नौकरी का डर मत दिखाइए, नौकरी छोड़ने में 10 सेकंड्स भी नहीं लगेंगे

 

  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, विधायक के घर सहित 100 घर आग के हवाले

 

  • पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा होगी ऐतिहासिक, भारत को मिलेंगे 30 MQ-9 B आर्म्ड ड्रोन

 

  • अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने भारत के साथ कहानी लिखने पर दिया जोर

 

  • हम लोग पुल बनाते है और बीजेपी वाले सब गिरा देते है – तेजप्रताप यादव

 

  • मौसम विभाग की भविष्यवाणी फेल, मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार

 

  • जर्मनी के रक्षा मंत्री पिस्टोरियस दिल्ली में करेंगे राजनाथ सिंह से 

 

1. ओडिशा ट्रेन हादसे की CBI जांच शुरु हो गई है। जांच एजेंसी ने सोमवार शाम को घटनास्थल का दौरा किया। जैसे ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीबीआई जांच कराने की बात कही कांग्रेस और टीएमसी इसके विरोध में आ गए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि, इससे कुछ होने वाला नहीं है तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सीबीआई जांच हादसों के मामले में नहीं होती। हादसे के बाद रेल मंत्रालय भी सचेत हो गया है। भारतीय रेलवे ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ‘स्टेशन रिले रूम’ और सिग्नलिंग उपकरण के कक्ष में ‘डबल लॉकिंग व्यवस्था’ होनी चाहिए

 

2. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों सूरीनाम के दौरे पर है। सोमवार को द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार रिपब्लिक ऑफ सूरीनाम के प्रेसिडेंट चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने प्रदान किया।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यह अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अवॉर्ड पाने के बाद मुर्मू ने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह न सिर्फ मेरे लिए बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

 

3. भारतीय रिजर्व बैंक की एक कमेटी ने अपने बैंकों को ग्राहकों को खुश करने और उनकी सुविधा के लिए कुछ कदम उठाने के सुझाव दिए हैं। कमेटी ने कहा है कि पेंशनर्स को औसी सुविधा होनी चाहिए कि वो पूरे साल में कभी भी किसी भी बैंक के माध्यम से अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा पाएं। बैंक ग्राहकों से बार-बार केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए भी न कहें। उनकी मदद के लिए एक डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर भी जारी होना चाहिए।  

 

4. भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने सोमवार को विराम दिया। तीनों ही अपनी नौकरी पर वापस चले गए। नौकरी पर लौटने के बाद ट्रोलिंग देख रेसलर बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होनें कहा कि अगर नौकरी इंसाफ के रास्ते में बाधा बनती दिखी तो उसको त्यागने में हम 10 सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएंगे। नौकरी का डर मत दिखाइए।

 

5. मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की। काकचिंग जिले के सेरो गांव में कुछ लोगों ने 100 घरों में आग लगा दी। इसमें कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह का घर भी शामिल है। इसके पीछे किस समुदाय का हाथ है इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा बलों ने सोमवार को 790 हथियार और 10,648 गोला-बारूद बरामद किए हैं। 3 मई को भड़के जातीय दंगो के कारण 11 से ज्यादा जिले प्रभावित हुए हैं। अब तक 98 लोगों की मौत और 310 लोग घायल हो चुके हैं।

 

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा सामरिक नजरिए से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसको यादगार बनाने के लिए दोनों देशों के विदेश एवं रक्षा मंत्रालयों की टीमें जुटी हैं। इसके लिए सबसे ठोस कदम रक्षा क्षेत्र में उठाने की तैयारी है। अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) और हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स के बीच समझौते पर हस्ताक्षर 22-23 जून को होने की संभावना है। इस दौरान 30 MQ-9 B आर्म्ड ड्रोन खरीदने की डील भी होने की संभावना है। 

 

7. अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन इन दिनों भारत दौरे पर आए हुए हैं, इस दौरान उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं से मुलाकात की। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने भविष्य के रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक नए रोड मैप के समापन की घोषणा की। राजनाथ सिंह से बातचीत के दौरान ऑस्टिन ने कहा कि वर्ल्ड पोर्टल पर परिस्थितियां तेजी से बदल रही है। इन स्थितियों को देखते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत के साथ रक्षा उत्पादन, रक्षा तकनीक के सेक्टर में नई परिस्थितियों के अनुरूप नई कहानी लिखे जाने को लेकर जोर दिया। 

 

8. बिहार के भागलपुर में रविवार को 1700 करोड़ की लागत से बन रहा पुर कुछ ही सेकंड्स में गिर कर धराशाही हो गया। पुल गिरने के बाद बिहार में राजनीति चरम पर है। एक तरफ बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है वहीं तेजप्रताप यादव पुल गिरने के पीछे बीजेपी की साजिश बता रही है। भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेजस्वी यादव ने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि हम लोग पुल बनाते हैं और बाजेपी वाले सारे पुल गिरा देते हैं।

 

9. इस साल मई-जून में बारिश से लोगों को राहत मिली तो अब मानसून का लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पूर्व में मौसम विभाग ने कहा था कि केरल में हर साल 1 जून को पहुंचने वाला मानसून इस बार 4 जून तक एंट्री करेगा। लेकिन आईएमडी की यह भविष्यवाणी फेल हो गई। 4 जून को भी केरल में मानसून ने दस्तक नहीं दी। अभी मॉनसून की एंट्री में तीन से चार दिन और लग सकते हैं मौसम विभाग की मानें तो अब केरल में मॉनसून की एंट्री 07 जून तक होगी।

 

10. जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस रक्षा मंत्री बनने के बाद एशिया के पहले दौरे पर हैं। आज पिस्टोरियस दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच एयर डिफेंस सिस्टम, सबमरीन और ड्रोन्स टेक्नोलॉजी में सहयोग पर बात होगी। दौरे से ठीक पहले बोरिस पिस्टोरियस ने कहा कि रूसी हथियारों पर भारत की निर्भरता जर्मनी के हित में नहीं है।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago