Categories: भारत

TOP TEN – 6 मई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

  • जी-20 से पहले पाकिस्तान के इशारे पर दहशत फैला रहे आतंकी

 

  • पवार ने साबित किया वो ही पार्टी में सबसे पावरफुल

 

  • चीन ने गरीबी छिपाने के लिए इस शब्द को ही कर दिया सेंसर, गरीबी पर चर्चा वर्जित

 

  • मणिपुर में तीन दिन से जारी हिंसा के बीच शांति का माहौल

 

  • रूस के पुरुष यूक्रेन के खिलाफ जंग में जाने से बचने के लिए खुद को बनाने लगे महिला

 

  • देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस आतंकी प्रवृति के साथ खड़ी है – पीएम मोदी

 

  • राजनीतिक गहमागहमी के बीच सोनिया गांधी हुबली में करेगी चुनाव प्रचार

 

  • किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़

 

  • आईपीएल में आज फिर से डबल हेडर मुकाबले में चेन्नई-मुंबई और दिल्ली-राजस्थान के बीच होगा मैच

 

  • मन की बात के 100वें एपिसोड में अजमेर की नंदिनी की पेंटिंग को पीएम मोदी ने किया ट्वीट

 

1. शुक्रवार को आम सर्च पार्टी पर आतंकियों के बम हमले में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हो गए। 20 अप्रैल को हुए हमले की जानकारी में पता चला कि पूंछ के गुनहगार 
आंतकी कंडी में छिपे हैं। इसी की जानकारी पर सेना की सर्च पार्टी कॉम्बिंग ऑपरेशन में जुटी थी। इसी दौरान कंडी जंगल में छिपे आतंकियों ने सेना पर बम से हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक हमला करने वालों में 2 पाकिस्तानी और 6 स्थानीय आतंकी है। माना जा रहा है कि ये आतंकी 22-24 मई को प्रस्तावित जी-20 की बैठक और अमरनाथ यात्रा के शुरु होने से पहले लोगों में दहशत का माहौल पैदा करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। 

2. शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में इस बात के लिए नाराजगी देखी गई और पवार पर इस्तीफा वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। आखिरकार पवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं की बात माननी पड़ी। शुक्रवार को शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद फिर से स्वीकार कर लिया। पार्टी के 16 सदस्यीय कमेटी में पवार का इस्तीफा नामंजूर कर दिया। 

3. राष्ट्रपति जिनपिंग ने 2021 में गरीबी को खत्म करने के लिए अभियान शुरु किया था लेकिन वास्तव में गरीबी के खिलाफ जंग में सफलता नहीं मिल पाई। चीन में लोगों की गरीबी से जुड़े तथ्यों को छिपाने के लिए गरीबी को चीन में वर्जित विषय बना दिया गया है। चीन ने इस तरह के किसी भी विडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर बैन कर दिया है। चीन के लिए सेंसरशिप का मुद्दा नया नहीं है। अपनी खबरें बाहर नहीं आ सके इसलिए चीन हमेशा ही ऐसा करता है।

4. मणिपुर में पिछले तीन दिन से जारी हिंसा पर काबू पाते हुए शांति का मौहाल देखा गया। सेना और असम रायफल्स के 10 हजार जवानों की तैनाती के चलते शुक्रवार को हिंसा की कोई बड़ी खबर सामने नहीं आने से लोगों में सुकून नजर आ रहा है। हालांकि अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है जिसके चलते तनाव बना हुआ है। 

5. जब भी किसी देश में कोई विपदा आती है तो उस देश की जनता एकजुट होकर उसका सामना करने को तैयार रहती है। लेकिन रूस में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। यूक्रेन के खिलाफ 1 साल से अधिक समय से चल रही जंग से मुकाबला करने में जनता कमजोर पड़ती नजर आ रही है। रूस के पुरुष जंग में बॉर्डर पर जाने से बचने के लिए जेंडर चेंज कराकर पुरुष बन रहे हैं। खबरों के मुताबिक करीब 2700 से अधिक पुरुष अपना जेंडर चेंज करा चुके हैं।

6. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मात्र 4 दिन बचे है। भाजपा और कांग्रेस सहित कई छोटे दल सत्ता में अपने कदम जमाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को भी बेल्लारी में सभी की। इस दौरान उन्होनें कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को तो मेरे बजरंग बली की जय बोलने से भी आपत्ति है। उन्होनें केरल स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद का नया स्वरुप सामने आया है जो समाज को भीतर से खोखला करता है। कांग्रेस भी इसी आतंकी प्रवृति के साथ खड़ी हुई है।

7. कर्नाटक विधानसभा चुनावों को महत्वपूर्ण मानते हुए अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रचार करने के लिए मैदान में उतरने जा रही है। शनिवार को पूरे 4 साल बाद सोनिया गांधी कर्नाटक के हुबली में जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें कि सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के लिए कोई प्रचार नहीं किया है। हालांकि अक्टूबर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में वे शामिल हुई थी। लेकिन चुनाव प्रचार के लिए 4 साल बाद वे  हुबली-धारवाड से कांग्रेस कैंडिडेट और पूर्व CM जगदीश शेट्टार के पक्ष में सभा करेंगी।

8. शनिवार को ब्रिटेन के शाही परिवार में किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक समारोह आयोजित किया जा रहा है। ब्रिटिश शाही परिवार में पूरे 70 साल बाद ऐसे समारोह का आयोजन किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक खुद किंग चार्ल्स ने इस कार्यक्रम की तैयारियों को देखा है। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ भी इस समारोह में शामिल होने के लिए वहां पहुंच चुके है। 

9. आईपीएल के 16वें सीजन में 6 मई को होने वाले मैच में फिर से डबल हेडर के मुकाबले होंगे। इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस का महामुकाबला होगा तो वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में भिड़ंत होगी। यह वीकेंड का सबसे बड़ा मैच है। दोनों ही टीमों की स्थितियां एक जैसी देखी जा रही है। 

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात के 100वें एपिसोड पर अजमेर की नंदिनी द्वारा बनाई गई पेंटिंग को ट्वीट किया है। उन्होनें ट्वीट कर लिखा कि यह बहुत ही मनमोहक पेंटिंग है। उन्हें ढेर सारी बधाई। पीएम मोदी के इस ट्वीट की जानकारी के बाद नंदिनी के परिवार को मिली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। नंदिनी ने कहा- उसे विश्वास नहीं हो रहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको बधाई दी। 
 

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago