इंदौर- मध्यप्रदेश पुलिस ने एक 60 वर्ष के शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल इस शख्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी थी। यह धमकी राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दया सिंह उर्फ प्यरे सिंह ने दी थी। प्यारें सिंह ने राहुल गांधी को धमकी देते हुए कहां था वह राहुल गांधी को यात्रा में ही मार देगा।
इस पुरे मामले पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच ने दया सिंह को रासुका से गिरफ्तार कर लिया है। दया सिंह बैतूल के पंजाबी मोहल्ला, राजेंद्रनगर का रहने वाला है। दया सिंह की उम्र 60 वर्ष है। वारंट जारी होने के बाद से ही दया सिंह फरार चल रहा था।
राहुल गांधी को दी थी बम से उड़ाने की धमकी
मामले मे डीसीपी निमिष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की दया सिंह ने राहुल गांधी को जान से मारने और इंदौर में बम धमाके करने की चेतावनी एक पत्र में लिखकर मिठाई की दुकान पर दी थी। उस दौरान पुलिस ने दया सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन वह जमानत पर रिहा हो गया। आरोपी के खिलाफ दोबारा कलेक्टर द्वारा रासुका में वारंट जारी किया गया। लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। दया सिंह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…