भारत

9 March Ka Itihas: बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल आज ही के दिन सामने आई थी, मशहूर तबला वादक का जन्म हुआ!

9 March Ka Itihas: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 मार्च साल का 69 वाँ दिन है। साल में अभी और 296 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 9 मार्च की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 9 मार्च की तारीख (9 March Ka Itihas) कई अहम घटनाओं की साक्षी रही है। 9 मार्च 1951 के दिन ही मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन साहब की पैदाइश हुई थी। इतना ही नहीं 9 मार्च 1959 में दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार आधिकारिक तौर पर पेश किया गया। इसके अलावा 9 मार्च 1948 को एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना भी की गई थी। तो चलिए 9 March Ka Itihas जान लेते हैं।

यह भी पढ़ें: Women’s Day पर PM मोदी ने दिया देश की महिलाओं को बड़ा उपहार, हर महीने होगी बचत

9 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1948 : एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
1999 – ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी।
2003 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
2004 – पाकिस्तान ने ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2005 – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
2007 – ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों के साथ भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर लीगल कामयाबी मिली।
2008 – गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।
2009 – तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी पर कब्जा किया।
2018 – बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

यह भी पढ़ें: 3 March Ka Itihas: गर्लफ्रेंड से बतियाने के लिए आज ही के दिन आया था टेलीफोन!

9 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1915 – डॉ. नगेन्द्र, भारत के मशहूर हिन्दी साहित्यकार।
1930 – सोली जहांगीर सोराबजी, रख्यात भारतीय विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी हैं।
1931 – कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता और लेखक
1938 – हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक
1951 – उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, मशहूर तबला वादक
1956 – शशि थरूर, भारतीय राजनेता और लेखक जो अपनी स्पेशल इंग्लिश के लिए जाने जाते हैं।
1985 – पार्थिव पटेल, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1996 – दर्शील सफ़ारी, भारतीय बाल कलाकार जो तारे जमीन पर फिल्म में आमिर खान के साथ नजर आया।
1934 – यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।

9 मार्च को हुए निधन

2023 – सतीश कौशिक – मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे।
1941 – जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन – प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।
1968 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1969 – हारमसजी पेरोशा मोदी, टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े एक प्रख्यात पारसी व्यापारी थे।
1971 – के. आसिफ़, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक जिन्होंने मुगले आजम फिल्म बनाई थी।
1994 – देविका रानी, भारतीय अभिनेत्री।
1996 – अख़्तरुल ईमान – उर्दू नज़्म के नए मानक स्थापित करने वाले अद्वितीय शायर थे।
1997 – बी. जी. रेड्डी, मद्रास विधान सभा के सदस्य थे।
2012 – जॉय मुखर्जी – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago