केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 11 जून को रामलीला मैदान में मेगा रैली का आयोजन किया। इस रैली में दिल्ली और पंजाब से भारी संख्या में आए लोगों को शामिल कर आप पार्टी ने ताकत दिखाने की कोशिश की। वहीं भाजपा ने भी कुछ दी दूरी पर सेल्फी विद शीशमहल अभियान चलाकर आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया।
TOP TEN – 12 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें
आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ महारैली आयोजित की। उस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा के 2024 में चुनाव जीतने पर देश में लोकतंत्र खत्म होने का डर दिखाया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के लिए कुछ भी जुगाड़ कर सकती है। फिर चाहे विधायक को खरीदना पड़े या राज्यपाल को सुबह चार बजे जगाना पड़े। उन्होनें बीजेपी का मतलब बताया भारतीय जुगाड़ पार्टी।
एक तरफ केजरीवाल सक्रिय हो रहे थे उसी समय भाजपा रैली स्थल से कुछ ही दूर पर कनॉट प्लेस में 'सेल्फी विद शीश महल' अभियान शुरू कर आम आदमी पार्टी की राजनीति पर हमला बोल रही थी। इस अभियान के जरिए लोग मुख्यमंत्री आवास के एक मॉडल के साथ अपनी सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह सेल्फी अभियान केजरीवाल की असलियत को पूरी दिल्ली के सामने ला देगा।
हाल के दिनों में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को दो मुद्दों पर साथ घेरा। पहला शराब घोटाला और दूसरा मुख्यमंत्री आवास पर हुए भारी खर्च का मुद्दा। भाजपा का कहना है कि केजरीवाल ने जनता की कमाई के 52 करोड़ रुपए शीशमहल (सीएम आवास) को बनाने में खर्च कर दिए।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…