Categories: भारत

AI से लैस होगी भारतीय सेना! पलक झपकते ही दुश्मन होगा ढेर

 

AI High Tech Indian Army: भारतीय सेना अब 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' तकनीक से लैस दिखाई देगी। यह भारत के दुश्मनों के लिए बड़ी चुनौती है। सेना ने इसके लिए टेस्टिंग भी शरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक भारतीय थल सेना हथियारों को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट स्कोप डेवलप (Smart Scope Develop) कर चुकी है। ये हथियार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial intelligence) की मदद से सैनिकों को सटीक निशाना लगाने में मदद करेगा। 

 

नॉर्मल से स्मार्ट बनेगी बंदूक

 

इसे AI Based Scope for Target Acquisition and Engagement (ASTRAE) नाम दिया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल सिरोही (Lieutenant Colonel Sirohi) ने सेना के एक सेमिनार में इस अत्याधुनिक तकनीक को पेश किया था। इस डिवाइस स्कोप को किसी भी छोटी बंदूक पर लगाकर उसे स्मार्ट बंदूक में तब्दील किया जा सकेगा। यह डिवाइस 300 मीटर के इलाके में किसी भी तरह का खतरनाक मूवमेंट होने पर सैनिकों को आगाह करने में भी मददगार रहेगी।

 

यह भी पढ़े: जयपुर के ये होटल हैं बेस्ट न्यू ईयर डेस्टिनेशन, देश—विदेश से आते हैं सैलानी

 

सैन्य खर्चे में होगी कटौती  

 

यह डिवाइस स्कोप सैनिक को उसके मनचाहे जगह पर निशाना लगाने के लिए टारगेट को लॉक करता है। यह सैनिक को शूट करने का भी सही समय बताता है। स्कोप का AI System कैमरे से Real Time Data को प्रोसेस करता है। इसमें लगे कैमरेमें 50mm का लेंस है और 30 टाइम्स ज़ूम है। 

 

एआई की मदद से ‘एक शॉट, एक हिट’ क्षमता अगर इंडियन आर्मी को मिलती है तो यह काफी फायदेमंद रहेगा। एक गोली में ही सटीक निशाना लगा तो  गोलियों को बेकार होने से रोका जा सकेगा। ऐसा होने पर सैन्य अभियानों को और भी बेहतर तरीके से चलाया जा सकेगा। 

 

यह भी पढ़े: Christmas Wishes message: क्रिसमस पर अपनों को भेजें ये MSG, खुश हो जाएंगे

Aakash Agarawal

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago