Categories: भारत

UPSC, रिजल्ट जारी top 10 में 6 लड़कियां है, छाई

दुनिया की आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली महिलाओं ने इस बार संघ लोक सेवा आयोग में अपना परचम लहराया है। हर बार जब रिजल्ट जारी होता है।  तब सफलता की यह कहानियां समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में टॉप फोर स्थान पर लड़कियां आई है। प्रथम स्थान इशिता किशोर ने हासिल किया है। वही दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरती एन ने प्राप्त किया, चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा तथा छठवें स्थान पर गहना नव्या जेम्स रही। इतना ही नहीं कविना नौवें स्थान पर रही। अर्थात टॉप टेन में कुल 6 लड़कियों ने बाजी मारी है। कुल 933 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन हुआ है।

संघ लोक सेवा आयोग हर साल भर्ती परीक्षा करवाता है। जिसके तीन स्तर होते हैं। प्रारंभिक लिखित और इंटरव्यू। सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किए गए। जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था। इससे पहले प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से आईएएस, आईपीएस और आईएफएस सहित 1011 पदों पर भर्ती निकली थी।
फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडीडेट्स अनारक्षित 99 EWS, 963 OBC, 154 SC, 72 ST, वही 178 कैंडीडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। 180 कैंडीडेट्स आईएएस पदों पर चयन के लिए शॉर्टलिस्टेड है।

उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। ऑल इंडिया रैंकिंग में इशिता किशोर ने बाजी मारी है। वही अन्य तीन स्थानों पर भी लड़कियों ने ही अपना दबदबा कायम रखा।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago