अल्लू के पुष्पा पूरी दुनिया पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। पुष्पा द राइज की सफलता ने उन्हें रातों रात बड़ा स्टार बना दिया था। जिसके बाद से ही उनके फैंस पुष्पा 2 का इंतजार करने लगे थे। जो अब जल्द ही पुष्पा 2 द रूल से पूरा होने जा रहा है। फिर भी टीजर न आने से लोगों का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है। वहीं जल्द ही फैंस के लिए फिल्म को लेकर नई खुशखबरी आने को है।
क्या है अपडेट
पुष्पा का पहला पार्ट फैंस के लिए जबरदस्त साबित हुआ था। दर्शकों को अल्लू अर्जुन की एक्टिंग बेहर पसंद आई थी। ऐसे में फैंस पुष्पा पार्ट 2 देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। यही नहीं लोग फिल्म का टीजर देखने के लिए उत्सुक हैं। जिससे उन्हें फिल्म की एक झलक इंटरनेट पर देखने को मिल सके और रिलीज डेट की जानकारी भी हो सके।
अब हो सकता है टीजर रिलीज
पुष्पा द राइज के निर्माता फिल्म की फेंचाइजी के दूसरे भाग को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर 8 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। निर्माता की ओर से फिल्म की पहली झलक रिलीज की तैयारियां कर ली गई हैं।
जमकर है एक्शन
विशाखापत्तनम में फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है। जहां जमकर एक्शन सीन का तड़का फिल्म में डाला गया है। निर्माताओं के अनुसार टीजर करीब तीन मिनिट का होगा। जो अल्लू के जन्मदिन होने के कारण फैंस के लिए रिलीज किया जाएगा।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…