बर्फानी बाबा की अमरनाथ यात्रा शनिवार को शुरू हो गई। भारत में इस यात्रा का धार्मिक रूप से विशेष महत्व माना जाता है। 62 दिन चलने वाली यह यात्रा आज सुबह मंत्रोच्चार और आरती के साथ शुरू हुई। गुफा में पूजा की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों का आना भी शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने गुफा में मंदिर की यात्रा शुरू भी कर दी है।
31 अगस्त तक चलने वाली यात्रा की तैयारियां भी सरकार की ओर से पूरी कर ली गई हैं। जिसका पहला जत्था जम्मू कश्मीर के गांदरबल में बालटाल आधार शिविर से रवाना हुआ। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, गांदरबल डिप्टी कमिश्नर श्यामबीर और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रा को हरी झंडी दिखा रवाना किया। यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार को गांदरबल में बालटाल आधार शिविर में पहुंचा। जिसमें करीब 7 से 8 हजार यात्री बताए जा रहे हैं। जिसका जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
3 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
जानकारी के अनुसार अब तक 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जो यात्रा में पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत से भी ज्यादा है। जो अभी जारी हैं।
व्यवस्थाएं भी बढ़ाई गई
अमरनाथ यात्रा के मार्ग में यात्रियों के लिए 22 लंगरों की व्यवस्था की गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की जानकारी के अनुसार भोजन, आवास और सुरक्षा के साथ अन्य इंतजामों का जायजा लिया जा रहा है। तीर्थयात्रियों की संख्या देखते हुए यहां अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की गई है।
बालटाल से राह अब और होगी आसान
यात्रियों के लिए बालटाल वाले छोटे रास्ते में बदलाव किए गए हैं। इस 16 किमी लम्बे रूट पर 11 किमी रोड बनाई गई है। फिलहाल अब भी यहां 5 किलोमीटर रास्ता संकरा है। यात्रियों के लिए रास्ते में गर्म कपड़ों और रेनकोट ही नहीं सिम और अन्य सामान भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…