रात करीब 9:30 बजे शराब के नशे में धुत। एक आदमी अपने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के कमरे में चला जाता है। उस वक्त उसके परिवार के बाकी सदस्य उसी फ्लोर पर थे। जमाल नाम का यह व्यक्ति अपने नन्हे से बच्चे को अपने कमरे में बुलाता है। उसे अपने मोबाइल फोन पर अपना वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहता है। इसके बाद उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पिता को इस हाल में देख। बच्चे की चीख निकल गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर मां और बहन कमरे में गई। तब तक जमाल फंदे पर लटक चुका था। घरवाले उसे तुरंत राजीव गांधी आयुर्वेदिक संस्थान कडपा लेकर गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आंध्र प्रदेश कडपा 2 टाउन थाना क्षेत्र का रहने वाला शेख जमाल बाली उम्र 36 वर्ष, पिछले 1 साल से मानसिक अवसाद में था। उसके पिता की मृत्यु के बाद उसने शराब का सेवन करना शुरू कर दिया। घर लौट कर वह खूब शराब पीता। उसकी पत्नी कारोबार के सिलसिले में कुवैत में रहती है। पेशे से ट्रक ड्राइवर जमाल अपनी मां, बहन और तीन बेटियों और एक 4 साल के बेटे के साथ रहता था।
अवसाद में अनेक लोग शराब के आदी हो जाते हैं। स्वयं की जिंदगी तो बर्बाद कर ही देते हैं। पीछे छोड़ जाते हैं। बहुत सा दुख दर्द और असहनीय पीड़ा। एक 4 साल के मासूम बेटे से जमाल ने अपनी फांसी का लाइव वीडियो बनवाया और फंदे पर झूल गया। इस मासूम बच्चे की चीख सुनकर पूरा घर दंग रह गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह दावा आंध्र प्रदेश के मृतक के परिजनों ने पुलिस से किया है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…