Categories: भारत

अंजू बनी पाकिस्तानी फातिमा, इस्लाम कबूल कर किया दूसरा निकाह

पाकिस्तान जाने के कारण चर्चाओं में आई राजस्थान की अंजू वहां इस्लाम कबूल कर फातिमा बन गई है। अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान के लाहौर पहुंची अंजू ने वहां धर्म बदलकर शादी भी कर ली है। 34 साल की अंजू के बारे में कहा जा रहा था कि वह वहां से जल्द ही भारत लौट आएगी। लेकिन अचानक पाकिस्तान की एक न्यूज एजेंसी की ओर से यह खबर दी गई कि अंजू से फातिमा बन उसने अपने प्रेमी नसरुल्लाह ने वहां लोकल 
कार्ट में निकाह कर लिया है। 

डीरबाला की जिला कोर्ट पहुंचे थे दोनों 

पाकिस्तान की मोहर्रर सिटी में डीरबाला कोर्ट पहुंच कर अंजू और नसरुल्लाह ने निकाह कर लिया है। यहां वे दोनों नसरुल्लाह के परिवार के साथ पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों को पुलिस की सुरक्षा भी दी गई। यहां से निकाह के बाद वे एक घर में शिफ्ट हुए। 

सीमा के साथ जुड़ रहा है नाम 

सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आकर अपने पे्रमी सचिन के साथ भारत में रहने लगी थी। जिसकी जांच की जा रही है। अंजू का भी जैसे ही पता चला कि वो भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंच गई है। तब से ही वो चर्चाओं में आ गई थी। मंगलवार सुबह से यह खबरें आ रही थी, कि वो वापस भारत आने वाली है। जो शाम तक बदलकर उसकी शादी की खबरों में बदल गई। अंजू पाकिस्तान में अपनी सहेली से मिलने की बात कहकर वहां पहुंची थी। जहां वो अपने प्रेमी नसरुल्लाह के घर में दीर बाला में ही रह रही थी।  

फेसबुक के जरिये

दोस्ती अन्जू की पाकिस्तानी युवक से दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। भिवाड़ी में का एक क्रिस्चियन परिवार से ताल्लुक रखने वाली अन्जू अब अपने प्यार से मिलने देश की सीमा को पार कर पाकिस्तान के लाहौर में पहुंच गई है। जहां जाने से पहले वो अपने दोनों बच्चों को परिवार के पास छोड़कर गई। जिन्हें सिर्फ इतना बताकर गई कि वो अपनी सहेली से मिलने जा रही है और कुछ दिन में आ जाएगी। 

कंपनी में जाॅब और दो बच्चे

अंजू की शादी में उत्तर प्रदेश के बलिया के खरपुरा गांव में रहने वाले अरविंद से 2007 में हुई थी। वहीं अन्जू मध्यप्रदेश के गुना की रहने वाली है। इन दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटी 15 साल की और बेटा 5 साल का है। बच्चे वो परिवार के पास ही छोड़कर गई है। अन्जू और अरविंद एक क्रिस्चियन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे दोनों 2005 से भिवाड़ी में नौकरी कर रहे हैं। यहां वे दोनों अपने बच्चों के साथ टपूकड़ा में ही एक सोसायटी में रह रहे हैं। टपूकड़ा में ही अन्जू एक कंपनी में नौकरी कर रही है। 

Ambika Sharma

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago