Categories: भारत

आधा श्लोक पढ़कर श्रीराम को बताया मांसाहारी, Annapoorani Movie ने ऐसे किया खेल

जयपुर। Annapoorani Movie ने रामायण का आधा श्लोक पढ़कर भगवान श्रीराम को मांसाहारी बताने की कोशिश की है जिसका पर्दाफाश हो गया है। अन्नपूर्णी, द गॉडेस ऑफ फूड मूवी में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है जिसमें अभिनेत्री नयनतारा और ऐक्टर जय संपत के बीच एक सीन है। इस सीन में जय संपत सीढ़ियां चढ़ते हुए नयनतारा को वाल्मीकि रामायण का एक श्लोक सुनाते हैं जिसमें वो श्रीराम को मांसाहारी ठहराते हैं। वो श्लोक इस प्रकार है-

तौ तत्र हत्वा चतुरो महामृगान
आदाय मेध्यं त्वरिंत बुभुक्षितौ

जय संपत ने नयनतारा से कहा कि ''वाल्मीकि ने रामायण में लिखा है कि जब वनवास में भूख लगी थी तब राम, लक्ष्मण और सीता ने जानवरों का मांस खाया था। रामायण में लिखा है कि उन्होंने नॉनवेज खाया था। श्रीराम तो विष्णु के ही अवतार हैं न।''

 

यह भी पढ़ें : हनुमानजी की आरती पढ़ें और सुनें

 

Annapoorani Movie ने यहां किया झूठा खेल

अन्नपूर्णी मूवी देखने वाले यही मानेंगे की यह बात वाल्मीकि रामायण के श्लोक के हवाले से कहा गया है तो सच है। और राम, लक्ष्मण और सीता वनवास के दौरान भूख लगने पर जानवरों को मारकर खाते थे। परंतु यह सरासर झूठ है। इस मूवी में वाल्मीकि रामायण के श्लोक की जिन दो लाइनों को पढ़ा गया है वो आधी हैं। यानि पूरा श्लोक नहीं बल्कि आधा श्लोक पढ़कर श्रीराम को मांसाहारी ठहराने की कुचेष्टा की गई है।गीताप्रेस गोरखपुर से प्रकाशित श्रीमद्वाल्मीकिय रामायण के प्रथम खंड के अयोध्याकांड के 52वे सर्ग का आखिरी श्लोक यानी कि श्लोक संख्या 102 इस प्रकार है-

तौ तत्र हत्वा चतुरो महामृगान्
वराहमृश्यं पृषतं महारुरुम्।
आदाय मेध्यं त्वरिंत बुभुक्षितौ
वासाय काले ययतुर्वनस्पतिम्।।

गीताप्रेस गोरखपुर की श्रीमद्वालमीकीय रामायण में इस श्लोक का हिंदी अनुवाद जो लिखा गया है वो इस प्रकार है ''वहां उन दोनों भाइयों ने मृगया-विनोद के लिए वराह, ऋष्य, पृषत् और महारुरु, इन चार महामृगों पर बाणों का प्रहार किया। तत्पश्चात जब उन्हें भूख लगी, तब पवित्र कंद-मूल आदि लेकर सायंकाल के समय ठहरने के लिए (वे सीताजी के साथ) एक वृक्ष के नीचे चले गए।'' इसका मतलब असली वाल्मीकि रामायण के अयोध्याकांड के 52वें सर्ग के श्लोक संख्या 102 में ये लिखा है कि भगवान राम ने मृग यानी कि हिरणों पर बाण चलाया, लेकिन ये नहीं लिखा है कि उन्होंने उनका मांस खाया। खाने में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता ने कंद-मूल ही खाए हैं। ऐसे में अन्नूपूर्णी बनाने वालों ने आधा श्लोक पढ़कर लोगों को गुमराह करते हुए खेल कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : श्रीराम मंदिर विवरण, जानिए असली ब्रोशर से

 

Annapoorani Movie की पूरी स्टार कास्ट पर मुकदमा दर्ज

हिंदुओं की धार्मिक भावना भड़काने पर मुंबई और जबलपुर दो जगहों पर अभिनेत्री नयनतारा समेत पूरी फिल्म की स्टार कास्ट, उसके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पर मुकदमा दर्ज कराय गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक बड़ा तबका इस फिल्म के साथ ही नेटफ्लिक्स को भी बैन करने की मांग कर रहा है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago