प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में बदलाव करना शुरु कर दिया है। हाल ही में मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की खबरें सामने आई है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को उनके पद से छुट्टी दे दी गई। उनकी जगह अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री का पद सौंपा गया है। उन्हें मौजूदा विभागों के साथ ही कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रुप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। वहीं किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। किरेन रिजिजू ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में मंत्रालय का नाम भी बदलकर 'मिनिस्टर ऑफ अर्थ साइंस, इंडिया' कर दिया है।
मोदी कैबिनेट में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ जिसके तहत नए कानून मंत्री का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में यह कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया है। अन्य मंत्रालय के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार के मंत्रियों की समीक्षा का दौर जारी है जिसमें मंत्रालयों के कामों की रिपोर्ट तलब की गई थी। उसके बाद यह फैसला लिया गया है।
साउथ के असली हीरो बने सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार को मंजूर डिप्टी सीएम का ऑफर
पिछले कुछ दिनों से सरकार और न्यायपालिका के बीच तनातनी चल रही थी। जजों की नियुक्ति पर रिजिजू और न्यायपालिका में टकराव चल रहा था। रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर रिरिजू चर्चा में थे। रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्टम को लेकर कहा था कि देश में सभी लोग अपने हिसाब से काम करते है कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता। बता दें कि इसी तरह 2021 में रविशंकर प्रसाद से भी कानून मंत्रालय का पद छीन लिया गया था।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…