Categories: भारत

मध्य प्रदेश में गेम चेंजर बहनों की सेना हुई तैयार, चुनाव में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका

भोपाल। भाजपा की ओर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए गेम चेंजर बहनों की सेना तैयार की गई है। मातृशक्ति का भाजपा को अपार समर्थन मिल रहा है। भाजपा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बहनों के आशीर्वाद से जीत का इतिहास बनाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने महिला मोर्चा के चार संभागों की बैठक को संबोधित किया और कहा कि महिला शक्ति पर उन्हें पूरा भरोसा है। साथी पदाधिकारी से कहा कि भूत और मंडलों पर बहनों की सेवा को उतार कर महिलाओं के वोट अपने पक्ष में किया जाए।

 

यह भी पढ़े: आखिर अपनी ही योजना ईआरसीपी से वसुंधरा राजे ने क्यों बनाई दूरी

 

महिला मोर्चा निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा के द्वारा बहनों से संपर्क किया जाएगा। महिला मोर्चा के द्वारा 51 प्रतिशत वोट शेयर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। कांग्रेस छल कपट कर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। कांग्रेस के इस छल कपट का भाजपा पूरी ताकत के साथ जवाब देगी। प्रत्येक बूथ पर बहनों की सेना उतार कर सजग प्रहरी बनाया जाएगा।

 

यह भी पढ़े: ईआरसीपी बना चुनावी मुद्दा, परियोजना चढ़ी राजनीति की भेंट

 

अबकी बार 200 पार

महिला सशक्तीकरण की ताकत के बल पर भाजपा की और से अबकी बार 200 के पार का नारा साकार किया जाएगा। मध्य प्रदेश पहला राज्य है जाहं महिला सशक्तीकरण के लिए लाड़ली बहन योजना बनाई गई है। कांग्रेस सरकार की और से महिलाओं से सिर्फ वादे किए गए है। इन वादों को आज दिन तक पूरा नहीं किया गया। हर वादे को साकार भाजपा ने किया है। महिला मोर्चा के द्वारा लाडली बहनों से संपर्क कर संवाद किया जाएगा। साथ ही सभी साथ मिलकर विजयी लक्ष्य की और आगे बढ़ंगे।

 

 

 

 

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago