जयपुर। Ayodhya Airport 6 जनवरी से खुल रहा है जिसके लिए रूट और किराए की जानकारी जारी कर दी गई है। अयोध्या एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है जिसका उद्घाटन PM मोदी कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आयोध्या हवाईअड्डे के लिए किन-किन शहरों से फ्लाइट जा रही हैं, उनका क्या शेड्यूल है और कितना किराया वसूला जा रहा है।
अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। अयोध्या एयपोर्ट पर पहली फ्लाइट 30 दिसंबर को दिल्ली से लैंड हो चुकी है। अब इंडिगो की पहली कमर्शियल फ्लाइट 6 जनवरी को अयोध्या के लिए उड़ान भर रही है। इसके बाद 11 जनवरी से अहमदाबाद से हवाई जहाज की उड़ान शुरू हो जाएगी। दिल्ली से 6 से 9 जनवरी तक रोज सिर्फ 1 फ्लाइट अयोध्या के लिए जाएगी। परंतु 10 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या के लिए इंडिगो रोज फ्लाइट शुरू करेगी। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद से हफ्ते में 3 तक फ्लाइट शुरू हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: फ्री में Ram Mandir Ringtone Download यहां से करें, मजा आ जाएगा
अयोध्या से दिल्ली तक का किराया लगभग 3600 रुपए वसूल जा सकता हे। जबकि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन की बात करें तो 20 जनवरी को टिकट की कीमत 12000 रुपए से ज्यादा हो सकती है।
अयोध्या एयरपोर्ट को बेहतरीन सड़क मार्ग से जोड़ा गया है। यहां पहुंचने पर अयोध्या में बन रहे श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बंसी पहाड़पुर के नक्काशीदार पत्थर दिखाई देंगे। ये पत्थर भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण में लगाए गए हैं। दुनिया के जो भी यात्री अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आएँगे उनको मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की नगरी अयोध्या में होने का पूरा आनंद मिलेगा।
अयोध्या एयरपोर्ट का इसका डिजाइन राम मंदिर मॉडल के अनुसार बनाया गया है, इस एयरपोर्ट का संचालन 24 घंटे किया जाएगा। एयरपोर्ट को 500 यात्रियों की क्षमता के लिए तैयार किया गया है। साथ ही हवाई अड्डे पर लोगों को इंटरनेशनल स्तर की सुविधा भी मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: भगवान राम की मुस्लिम भक्त, अयोध्या के लिए मुंबई से पैदल निकली शबनम शेख
अयोध्या से गोरखपुर हवाई अड्डा (जीओपी) जिसकी दूरी 118 किमी है।
अमौसी हवाई अड्डा (एलकेओ), लखनऊ से अयोध्या की दूरी 125 किमी है।
अयोध्या जंक्शन (AY) से और फैजाबाद जंक्शन (FD) से अयोध्या पहुंच सकते हैं।
अयोध्या जाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई गई हैं। यूपी के सभी स्थानों से अयोध्या पहुंचना बहुत आसान है।
लखनऊ से अयोध्या की दूरी 130 कि.मी. है।
वाराणसी से अयोध्या की दूरी 200 कि.मी.।
इलाहबाद से अयोध्या की दूरी 160 कि.मी. है।
गोरखपुर से अयोध्या की दूरी 140 कि.मी.।
दिल्ली से अयोध्या की दूरी 636 कि.मी. है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…