भारत

बकरा ईद की नमाज की नियत कैसे करें, नोट कर लें

Bakrid ki Niyat : इस्तकबाले हज का लम्हा आ चुका है। आज शाम को दुबई और खाड़ी देशों में बकरा ईद का चांद नजर आ जाएगा। भारत में कल शाम 7 जून 2024 को ईद अल अजहा का चांद नजर आ सकता है। सऊदी अरब में 14 जून से हज के अरकान शुरु हो जाएंगे। हम यहां पर आपको बकरा ईद की नियत का तरीका (Bakrid ki Niyat ka Tarika) बता रहे हैं। बकरीद की नियत कैसे करें इसके लिए हम हिंदी में ये जानकारी लाए हैं। ईद की नमाज की तरह ही ईद उल अजहा की नमाज में भी 2 रकात होती है जिसमें 6 जायद तकबीर होती है।

यह भी पढ़ें : दुबई कुवैत कतर अरब में बकरीद का चांद कब दिखेगा

बकरा ईद की नियत कैसे करें (Bakrid ki Niyat)

  • सबसे पहले ईद उल फितर नमाज की नियत (Eid ki Niyat) कर लें
  • नियत की मैने 2 रकात नमाज़ ईदुल अजहा की वाजिब जाइद छः तकबीरों के वास्ते अल्लाह तआला के पीछे इस इमाम के, मुंह मेरा काबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।
  • अल्लाहु अकबर कहते समय दोनों हाथ कान तक उठाकर ले जाये, फिर हाथ बाँध ले फिर ईद उल अजहा की नमाज पढ़े।
  • बाकी बकरीद की नमाज का तरीका हम पहले ही बता चुके हैं।

बकरा ईद (Eid ul Adha 2024) से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

भारत में चांद कब नजर आएगा (Eid ul Adha ka Chand 2024 India)

हिजरी कैलेंडर का अभी ग्यारहवा महीना जिल्काद चल रहा है। इसके बाद आखिरी महीना जिलहज्ज आता है। आज 6 जून 2024 को हिजरी कैलेंडर की जिल्काद महीने की 29वीं तारीख है। इस हिसाब से अगर कल 7 जून की शाम को चांद दिखता है तो हज के महीने की पहली तारीख 8 जून होगी। कुल मिलाकर हज के महीने की दसवी तारीख को बकरा ईद यानी अंग्रेजी तारीख 17 जून को होगी। भारत में बकरा ईद (Eid Ul Adha 2024 in Gulf) 17 जून 2024 को मनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : बकरा ईद का चाँद देखने की दुआ, Bakrid ka Chand Dekhne Ki Dua

ईद अल अज़हा का चांद देखने की दुआ (Eid ul Adha Chand Dekhne Ki Dua)

अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल इमानि वस सलामति वल इस्लाम, रब्बी व रब्बुकल लाह।

संदर्भ – तिर्मिज़ी: 3451

हिंदी अर्थ – ऐ अल्लाह हम पर इस चाँद को, ईमान, सलामती और इस्लाम के साथ तुलु फरमा (ऐ चाँद!) मेरा और तेरा रब अल्लाह ही है।

اللَّهُمَّ أَهْلِلْهُ عَلَيْنَا بِالْيُمْنِ وَالإِيمَانِ وَالسَّل اَمَةِ وَالإِسْلاَمِ رَبِّي وَرَبُّكَ اللَّهُ

Allahumma ahillahu alaina bil-amni wal-iman, was-salamati wal-islam, Rabbi wa Rabbuk-Allah, hilalu rushdin wa khairin.

आप सबको ईद अल अजहा की तहे दिल से मुबारकबाद। अल्लाह हम सबको अपनी सबसे प्यारी चीज अल्लाह की राह में कुर्बान करने की तौफीक़ नसीब फरमाएं। आमीन सुम्माआमीन

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago