Categories: भारत

India or Bharat : 2100 साल पुराने अभिलेख में दर्ज है ‘भारत’, जानिए कैसे आया इंडिया और कब बना हिंदुस्तान

 

  • 2100 साल पुराने हाथीगुंफा अभिलेख में दर्ज है 'भारत' नाम 
  • विष्णु पुराण के श्लोक में भी है 'भारत' का जिक्र 
  • कहां से आया इंडिया शब्द?

 

India or Bharat : देश का नाम इंडिया से भारत करने का मुद्दा देशभर में तूल पकड़ता जा रहा है। खबरों का रुख कहता है कि विपक्षी महागठबंधन का नाम INDIA रखने की वजह से केंद्र की NDA सरकार ने इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करने की पहल शुरू की हैं। देशभर में इस मामले में सरकार को समर्थन भी मिल रहा है और विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। चलिए इस लेख में जानते है इंडिया और भारत शब्द से जुड़े इतिहास के बारे में- 

 

यह भी पढ़े: Kangana Ranaut on Bharat: इंडिया-भारत मुद्दे पर भड़क उठी कंगना रणौत, दे दिया चौंकाने वाला बड़ा बयान

 

2100 साल पुराने हाथीगुंफा अभिलेख में दर्ज है 'भारत' नाम 

 

इंडिया और भारत (India or Bharat) शब्द का मामला जैसे ही गरमाने लगा है। ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की इच्छा है कि ये दोनों शब्द कहां से आए है? चलिए आपको बता देते है। बताया जाता है कि कलिंग के राजा खारवेल के करीब 2,100 साल पुराने हाथीगुंफा अभिलेख (Hathigunfa Abhilekh) में भी 'भारत' शब्द दर्ज है। यह 'भारत' नाम लिखा सबसे प्राचीन लिखित रिकॉर्ड (Pracheen written records) माना जाता है। 

 

यह भी पढ़े: Bharat Key Word on X: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'भारत' शब्द, बना दिया अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

 

विष्णु पुराण के श्लोक में भी है 'भारत' का जिक्र 

 

"उत्तरं यत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्। वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र संततिः॥" 

अर्थ: – यह श्लोक भारत की भौगोलिक स्थिति को दर्शाता है। जिसका अर्थ है दक्षिण में समुद्र और उत्तर में हिम पर्वत के बीच की भूमि का नाम भारत है। यहां भरत के वंशज रहते हैं।

 

यह भी पढ़े: इंडिया ही नहीं, ये 7 और भी हैं भारत के नाम! जानिए कब, क्यों कौनसा नाम पड़ा

 

कहां से आया इंडिया शब्द?

 

कहते है कि संस्कृत शब्द सिंधु नाम को फारसियों ने हिंदू कहकर संबोधित किया था। यही नहीं फारसी हखामनी (एकेमेनिड) साम्राज्य द्वारा छठवीं सदी ईसा पूर्व में मौजूदा सिंधु घाटी क्षेत्रों में किए हमलों के दौरान हिंदू शब्द गढ़ा गया था। इसके बाद से देश का नाम 'हिंदू' कहा जाने लगा। कहते है कि पहली शताब्दी तक (अगले 700 वर्षों में) हिंदू के साथ 'स्तान' शब्द जोड़ा गया और देश को 'हिंदुस्तान' कहा जाने लगा। इसके बाद यूनानियों ने हखामनियों के संपर्क में आने पर हमारे देश को 'इंडस' कहना शुरू कर दिया। बाद में जब सिकंदर ने यहां आक्रमण किया तो सिंधु नदी के पार मौजूद भूमि को 'इंडिया' कहा गया। 

 

यह भी पढ़े: इंडिया बना भारत तो खतरे में पड़ेंगी वेबसाइट्स, सरकार ने ले लिया इतना बड़ा एक्शन

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago