भारत

Bharat Ratna 2024: इन मुस्लिम हस्तियों को दिया जा चुका हैं ‘भारत रत्न’, पूरी जानकारी यहां मिलेगी

Bharat Ratna 2024: भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lalkrishna Advani Bharat Ratna) को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा आज 3 फरवरी 2024 को पीएम मोदी द्वारा की गई है। उनसे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को 26 जनवरी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। आडवाणी जी को मिलाकर कुल 50 हस्तियों को अब तक भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अब तक किन भारतीय मुस्लिम हस्तियों को भारत के सर्वोच्च सम्मान (Bharat Ratna 2024) से नवाजा जा चुका हैं। तो चलिए जानते हैं यह दुर्लभ जानकारी।

यह भी पढ़ें:Lalkrishna Advani Bharat Ratna: ‘भारत रत्न’ पाने वालों को मिलती हैं ये जोरदार सुविधाएं, लोग जानते तक नहीं

देश का सर्वोच्च सम्मान है भारत रत्न

भारत रत्‍न (Bharat Ratna 2024) देश का सर्वोच्‍च सम्‍मान है जिससे सम्मानित होने वाला व्यक्ति किसी भी पहचान का मोहताज नहीं रह जाता है। यह सर्वोच्च पुरस्‍कार देश के प्रति सेवा, कला, साहित्‍य, सार्वजनिक सेवा और खेल के लिए दिया जाता है। जिस समय भारत रत्न पुरस्‍कार को शुरू किया गया था, उस समय मरणोपरांत इसे देने का कोई कानून या कायदा नहीं था। लेकिन 1955 में इसमें कुछ अहम फेरबदल करके मरणोपरांत भी भारत रत्न देने की परंपरा शुरू की गई। आडवाणी जी को मिलाकर अब तक 50 व्यक्तियों को भारत रत्न दिया जा चुका हैं, जिनमें 5 मुस्लिम हस्तियां भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:Kunde kab hai 2024: मुसलमान कुंडे का त्योहार क्यों मनाते हैं, हकीकत यहां जान लीजिए

अब तक किन मुस्लिमों को दिया गया भारत रत्न ?

1963 से लेकर अब तक कुल 5 मुस्लिम हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। सबसे पहले 1963 में राष्ट्रपति रह चुके डॉ. जाकिर हुसैन को भारत रत्न से नवाजा गया था। उनके बाद खान अब्दुल गफ्फार खान को स्वतंत्रता संग्राम में लगातार भूमिका निभाने के कारण 1987 में भारत का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया था। फिर मौलाना अबुल कलाम आजाद को 1992 में भारत रत्न दिया गया। वे भारत के शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। साल 1997 में मिसाइल मैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न से नवाजा गया। आखिर में मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां को 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। तो कुल मिलाकर 5 मुस्लिमों को अब तक भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री की सिफारिश पर मिलता है

किस व्‍यक्ति को भारत रत्‍न दिया जाना है इसकी सिफारिश प्रधानमंत्री की तरफ से राष्‍ट्रपति को भेजी जाती है। इसके बाद राष्‍ट्रपति की तरफ से मंजूरी मिलती है। उसके बाद उस व्‍यक्ति को सर्वोच्च सम्‍मान (Bharat Ratna 2024) से गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाता है। इस सम्‍मान को हासिल करने वाले व्‍यक्तियों को सरकार की तरफ से ये जोरदार सुविधाएं दी जाती हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago