भारत

दादा को Bharat Ratna मिलने पर गदगद हुआ पोता, PM Modi ने एक साथ किए 3 नामों का ऐलान

Bharat Ratna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के तीनों शख्सियतों को सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देने की जानकारी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के साथ शेयर करते हुए दी है। इस बार दो पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह के साथ हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न मरणोपरांत देने की घोषणा की है। (Bharat Ratna 2024)  कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है। वहीं चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें और नरसिम्हा राव नौवें प्रधानमंत्री थे। PM की घोषणा पर चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने लिखा- दिल जीत लिया।

यह भी पढ़े: Rajasthan Budget 2024: भजनलाल सरकार 20 मंदिरों पर हुई मेहरबान, 300 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

10 साल में 10 लोगों को दिया भारत रत्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 10 साल में 10 लोगों को भारत रत्न दिया है। (Bharat Ratna 2024)  इससे पहले 3 फरवरी को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का ऐलान किया था। इस तरह

इस साल में 5 हस्तियों को यह सम्मान देने का ऐलान किया गया है।

इससे पहले मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान दिया जा चुका है। इस सम्मान को हासिल करने वालों में अब तक कुल 53 लोगों का नाम जुड़ा है।

चौधरी चरण सिंह

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा. देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ देश के गृहमंत्री भी रहे है।

पीवी नरसिम्हा राव

नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल महत्वपूर्ण था, जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया और जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला।

एमएस स्वामीनाथन

भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। स्वामीनाथन ने भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है।

यह भी पढ़े:  Rajasthan Budget 2024-25: दीया कुमारी ने कांग्रेस नेता को जमकर धोया! फिर जो हुआ ..

अब तक 53 लोगों को मिला भारत रत्न

1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
3. डॉ. सीवी रमन
4. डॉ. भगवान दास
5. डॉ. एम विश्वेश्वरैया
6. पंडित जवाहरलाल नेहरू
7. पंडित गोविंद बल्लभ पंत
8. डॉ धोंडो केशव कर्वे
9. डॉ बिधान चंद्र रॉय
10. पुरूषोत्तम दास टंडन
11. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
12. डॉ. ज़ाकिर हुसैन
13. डॉ. पांडुरंग वामन काणे
14. लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत)
15. इंदिरा गांधी
16. वीवी गिरि
17. के कामराज (मरणोपरांत):
18. मदर टेरेसा
19. आचार्य विनोबा भावे
20. खान अब्दुल गफ्फार खान
21. एमजी रामचंद्रन (मरणोपरांत):
22. डॉ. बीआर अंबेडकर (मरणोपरांत):
23. नेल्सन मंडेला
24. राजीव गांधी (मरणोपरांत)
25. सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत):
26. मोरारजी देसाई
27. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (मरणोपरांत)
28. जेआरडी टाटा
29. सत्यजीत रे
30. गुलजारीलाल नंदा
31. अरुणा आसफ अली
32. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
33. एमएस सुब्बुलक्ष्मी
34. चिदम्बरम सुब्रमण्यम :
35. जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत)
36. प्रोफेसर अमर्त्य सेन
37. लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत)
38. पंडित रविशंकर
39. लता मंगेशकर
40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान
41. पंडित भीमसेन जोशी
42. प्रोफेसर सीएनआर राव
43. सचिन तेंदुलकर
44. अटल बिहारी वाजपेई
45. पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत )
46. ​​नानाजी देशमुख (मरणोपरांत)
47. डॉ. भूपेन हजारिका (मरणोपरांत)
48. प्रणब मुखर्जी (2019)
49. कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा)
50. लाल कृष्ण आडवाणी (सम्मानित किया जाएगा):
51. पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह (सम्मानित किया जाएगा)
52.पूर्व पीएम नरसिम्हा राव ( सम्मानित किया जाएगा)
53. वैज्ञानिक एमएस स्वामिनाथन (सम्मानित किया जाएगा)

Narendra Singh

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago