आज आए 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद एक बार फिर कांग्रेसमुक्त भारत जैसी सिचुएशन बन रही है। इन नतीजों में 3 राज्य, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार बन रही है। जबकि कांग्रेस के पास अब केवल 3 राज्य ही रह जाएंगे।
इस वक्त भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित देश के 10 राज्यों में सरकार चला रही है। अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी बहुमत मिलने से कुल 12 राज्यों में भाजपा की सरकार हो जाएगी।
इनके अलावा भाजपा पूर्वोत्तर में नागालैंड, मेघालय, सिक्किम सहित पुडुचेरी औऱ महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ गठबंधन में शामिल हैं। इस तरह भाजपा पूरे देश के करीब 17 राज्यों में सत्ता में है।
कांग्रेस के पास अब केवल तीन राज्य कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना ही बचेंगे। कांग्रेस भी कई राज्यों में गठबंधन में शामिल हैं लेकिन उन जगहों पर भी वह विपक्ष में है। ऐसे में अब पार्टी 2024 में होने वाले अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों पर अपना ध्यान फोकस करेगी।
आंकड़ों के अनुसार इस वक्त देश में छह दलों को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिला हुआ है। इनमें भाजपा सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार बनाकर पहले नंबर पर है। जबकि कांग्रेस तीन राज्यों के साथ दूसरे नंबर पर है। पंजाब और दिल्ली में सत्ता हासिल कर आम आदमी पार्टी देश में तीसरे नंबर की राष्ट्रीय पार्टी बनी हुई है। बाकी तीन पार्टियों में बसपा, सीपीएम, नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…