कर्नाटक- कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान के दौरान कर्नाटक के बेल्लारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एका कांग्रेस नेता घायल भी हो गया। स्थानीय नेता पहले भाजपा के साथ थे, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्थानीय नेता कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ऐसे में मतदान के दौरान भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
कांग्रेस नेता हुए घायल
कांग्रेस कार्यकर्ता तथा भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्र में अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें थे इसी दौरान दोनो ही कार्यकर्ता आपस में भीड पड़े। दोनों के बीच हुई झड़प में कांग्रेस नेता उमेंश यादव घायल हो गए। कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की सुचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला तथा कायकर्ताओं को वहां से खदेड़ा।
जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच झड़प
गंगावती केंद्रीय निवार्चन क्षेत्र में भी कार्यकर्ता आमने सामने हुए और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। निवार्चन क्षेत्र के बूथ 159 तथा 160 पर कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। कर्नाटक राज्य प्रगति पक्ष पार्टी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह झड़प हुई। केआरपीपी गली जनाईन रेड्डी की राजनीतिक पार्टी है। गंगावती विधानसभा सीट से जनार्दन रेड्डी चुनाव लड़ रहे है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…