Categories: भारत

बीजेपी की 24 घंटे में मैराथन बैठकें, पार्टी में होंगे बड़े बदलाव, राज्यों के बदलेंगे अध्यक्ष

भाजपा तीसरे साल भी अपना रुतबा कायम रखने के लिए लोकसभा चुनावों की तैयारी में लग चुकी है वहीं कर्नाटक चुनावों में मिली जीत से कांग्रेस अति उत्साहित है। कर्नाटक में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी अपने समीकरणों को एक बार फिर से 'रिसेट' करने के मूड में है। मंगलवार को भी सुबह 11 बजे से  गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और कई अन्य शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय पर शुरु हुई। देर तक चली इस बैठक से कयास लगाए जा रहे है कि पार्टी में जल्द ही बड़े बदलाव होंगे। बदलाव की इस प्रक्रिया में संगठन के कुछ लोगों को सरकार में भेजा जा सकता है तो सरकार से कुछ नेताओं को संगठन में लाकर उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

केंद्रीय इकाई में होंगे बड़े बदलाव

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी चुनावों को देखते हुए अपने संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने के मकसद से पिछले 24 घंटे में मैराथन बैठकें की। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनावों के बाद 2024 में पार्टी के सामने कई राज्यों में बड़ी चुनौती मिल सकती है। इसे देखते हुए पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव करने जा रही है। गंभीरता से विचार करते हुए पार्टी के नेताओं ने बैठक में कई बदलावों को लेकर विचार विमर्श किया। खबरो के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय इकाई में बड़े बदलाव के साथ साथ चुनावी राज्यों की टीमों में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। संगठन के कुछ लोगों को सरकार में भेजा जा सकता है तो वहीं सरकार से कुछ नेताओं का ट्रांसफर संगठन हो सकता है। संगठन के पदाधिकारियों का नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

 

TOP TEN – 7 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

कई राज्यों में अध्यक्ष पद पर बदलाव

इस दौरान चुनावी राज्यों में चुनाव प्रभारी नियुक्त करने समेत कई राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों और बीजेपी की केंद्रीय टीम में बड़े फेरबदल को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद पर नया चेहरा लाने के साथ ही कई अन्य राज्यों में अध्यक्ष पद पर बदलाव किया जाएगा। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई अहम राज्यों के प्रभारी भी बदले जाएंगे। बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में 2024 में चुनाव होने वाले है। एक तरफ भाजपा की कोशिश जहां राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मौजूदा कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने की है वहीं मध्य प्रदेश में सत्ता बचाए रखने की भी उसके समक्ष चुनौती है। तेलंगाना में भी 2014 से शासन कर रही भारत राष्ट्र समिति को पटखनी देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। 

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago