Bridge Kaise Banta Hai: हमारे रोजमर्रा के जीवन में ट्रैफिक को आसान और सुचारु बनाने के लिए दुनिया भर में अब तक अनगिनत ब्रिज या पुल बन चुके हैं। आज अकेले भारत में ही हजारों पुल बन चुके हैं और अभी भी पूरे देश में दर्जनों पुलों को बनाने का काम किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पुल कैसे बनाए जाते हैं।
ट्वीटर पर एक यूजर Fascinating ने एक वीडियो शेयर किया है। एक मिनट के इस वीडियो में पुल बनाने की पूरी विधि को विस्तार से प्रेक्टिकल करते हुए बताया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी व्यक्ति आसानी से जान सकता है कि किस तरह सिविल इंजीनियरिंग की मदद से ये पुल बनाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Mahua की शराब है रामबाण इलाज, तुरंत कम करती है जोड़ों का दर्द
पुल बनाने के लिए पहले निर्धारित दूरी पर पिलर्स खड़े किए जाते हैं। इनके लिए लोहे और कांक्रीट का प्रयोग किया जाता है। इसके बाद जिस तरह हम घरों में कांक्रीट छत डालते हैं, उसी तरह इस अस्थायी ढांची बनाकर उसके जरिए आरसीसी की छत डाली जाती है। बाद में इन सभी को सुव्यवस्थित रूप से जोड़ कर एक पुल का रूप दे दिया जाता है। पूरा वीडियो आप यहां से देख सकते हैं।
पुल बनाने से पहले यह भी देखा जाता है कि उस पुल पर कुल कितने वाहन गुजरेंगे, उस पर कितना वजन पड़ेगा और उस जगह की मिट्टी, आसपास की परिस्थतियां, वातावरण और जलवायु कैसी है। इन सब चीजों के आधार पर ही पुल के पिलर्स की मोटाई, छत का मोटाई, सरिए तथा कांक्रीट की क्वालिटी का अनुमान लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें: इस पास के बिना Ayodhya में एंट्री नहीं, दर्शन करना है तो अभी बुक करें
यहां बताए गए तरीके से बनने वाले पुल सड़कों तथा खुले मैदान में बनाए जाते हैं। परन्तु यदि पानी जैसे नदी, तालाब या समुद्र में ब्रिज (Bridge Kaise Banta Hai) बनाना हो तो उसके लिए अलग तरह की टेक्नीक अपनाई जाती है। हालांकि वह भी इसी तरह से होती है लेकिन उसमें खंबे बनाने के लिए अलग टेक्नीक का प्रयोग होता है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…