भारत

Budget 2024 ना कुछ सस्ता हुआ, ना पड़ी महंगाई की मार

Budget 2024 पर खास चर्चा

Budget 2024: केन्द्र सरकार का अंतरिम बजट गुरुवार को पेश किया गया। इसमें ना ही कुछ सस्ता किया गया ना ही कुछ महंगा किया गया। करदाताओं को टैक्स स्लैब में परिवर्तन का इंतजार था। लेकिन इसमें फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया। देश की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए रक्षा बजट और इंफ्रा सेक्टर में बजट प्रावधानों में बढ़ोतरी की गई। वहीं 2024 में विलीन घाटा 5.4% रहने की उम्मीद जताई गई। वहीं अगले पांच साल में 2 करोड़ घर बनवाने और एक करोड़ लोगों को सोलर एनर्जी से जोड़ बिजली फ्री देने का प्रावधान किया गया। सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग में बढ़ावा देने के साथ—साथ रेलवे के तीन नए कोरिडोर का भी प्रावधान किया गया है।

मार्निंग न्यूज ने बजट पर चर्चा के तहत सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारीवर्ग, राजनीतिक आदि क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों से जाने उनके विचार जाने। कार्यक्रम का संयोजन अम्बिका शर्मा ने किया। पेश हैं Budget 2024 कार्यक्रम के प्रमुख अंश

पीएम मोदी का विजन हुआ साकार

पीएम मोदी Budget 2024 के विजन 2047 को बजट में साकार किया गया है। चार श्रेणियों किसान, गरीब, युवा और महिला पर बजट को फोकस किया गया है। महिलाओं के लिए सोचते हुए 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएगी। वहीं 2 करोड़ लोगों को पीएम आवास के तहत घर दिये जाने की तैयारी की जा रही है। कुल मिलाकर बजट काफी अच्छा और संतुलित कहा जा सकता है।

गौरव तिवारी
बीजेपी, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जयपुरशहर भाजपा

Budget 2024: शिक्षा और रोजगार के लिए इस बजट में क्या क्या हैं

 महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया बजट

गरीब महिलाओं के लिए Budget 2024 में काफी अच्छी योजनाएं मिली हैं। बेटियों के लिए टीकाकरण, आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए भी इसे बेस्ट बजट कहा जा सकता है। सोलर रूफटॉफ योजना से बिजली को बिल फ्री किया जाएगा। 300 यूनिट बिजली मुफ्त में मिल सकेगी। कुल मिलाकर बजट में महिलाओं को ध्यान में रखा गया है। जिससे महिलाओं का भविष्य और बेहतर किया जा सके।
दीपा मिन्हास
नेशनल प्लेयर, बिजनेस वुमन

कथनी करनी में नहीं है अंतर

मोदी सरकार का विजन 2047 बेहतरीन है। कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। बजट बनाने में बहुत मेहनत लगती है। क्योंकि इसमें एक कारोबारी से लेकर आम आदमी तक का ख्याल रखा जाता है। ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस किया गया है। सरकार का काम आम आदमी से लेकर व्यापारी तक पहुंच रहा है। मंझले और छोटे कारोबारी बढ़िया काम कर पा रहे हैं। Budget 2024 उम्मीद के अनुरूप काम करने पर सरकार की प्रशंसा भी करनी चाहिए। महिला शक्ति को लेकर अच्छी घोषणाएं हैं बजट में।
पंकज आनंद, बिजनेस मैन

Budget 2024: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार ने खोला खजाना, बजट में ऑटोमोबाइल के लिए क्या खास है

एजुकेशन और टेक्नोलॉजी का बजट में रखा है ध्यान

बजट 2024 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर खासा ध्यान दिया गया है। विजन 2047 पर विशेष फोकस किया गया है। एजुकेशन और टेक्नोलॉजी का मिक्सअप करके मोदी सरकार बेहतरीन काम कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों की निर्माण इकाइयों को बढ़ाने के साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ाए जा रहे हैं। उच्चतर शिक्षा के लिए बजट में स्पेशल ध्यान दिया गया है। सबका साथ सबका विकास पर फोकस सरकार का मुख्य ध्येय है। जो बजट को देखकर लग रहा है।

संजू सचदेव
बिजनेस वुमन

सबका साथ सबका विकास है ये बजट

ये अंतरिम बजट पेश हुआ है, लेकिन फिर भी सबका साथ सबका विकास हुआ है। महिला गरीब किसान और युवाओं पर खास ध्यान दिया गया है। नारी शक्ति वंदन एक्ट के बाद से ही महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा को लेकर भी काम किया जा रहा है। लोकसभा के साथ ही हर जगह महिला शक्ति को बढ़ावा मिला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देती हूं।

ज्योति यादव
बीजेपी कार्यकर्ता

 नया भारत आत्मनिर्भरता पर कर रहा है फोकस

बेहतरीन बजट के लिए सभी को शुभकामनाएं देती हूं। महिलाओं और आत्म निर्भर भारत पर ध्यान दिया गया है। साथ ही सोलर रूफ टॉप योजना से बिजली का बिल कम आएगा। गरीबों का भी बजट में ध्यान दिया गया है। पेट्रोल डीजल की खपत कम हो इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत में मेडिकल कवर मिलेगा। जीरो ब्याज पर लोन मिलेगा। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जा रही है। व्यवहारिक बजट है कुल मिलाकर जिसमें रक्षा क्षेत्र के लिए पहली बार 11 फीसदी का बजट प्रदान किया गया है। ईआरसीपी से पेयजल समस्या दूर होगी। कुल मिलाकर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित हो रहा है।

मधु शर्मा
पूर्व जिला प्रमुख

Budget 2024: हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

भारत की नींव हो रही है सुदृढ़

Budget 2024 भारत की नींव को सुदृढ़ करने वाला है। इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करते हुए 11लाख 11हजार 111 करोड़ की ऐतिहासिक ऊंचाई प्रदान की गयी है। सतत विकास, वित्तीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, युवा शक्ति, अंतिम मील तक पहुंच और समावेशी विकास इसके सात आधार स्तम्भ है।
बजट सर्वस्पर्शी, सर्वहितार्थी है।

सुधा आचार्य

सरकार का बजट सभी के लिए कल्याणकारी

संसद में आज पेश हुआ Budget 2024  कल्याणकारी बजट है। केन्द्र सरकार ने सभी को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया है। पहले सभी बजट वंशवाद के साथ पास होते थे। आज देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया। ये एक बेहतरीन बजट कहा जा सकता है।

हरीश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद

9 काबिलेतारीफ है चुनावी बजट

आज पेश हुआ ​अंतरिम बजट काबिले तारीफ कहा जा सकता है। बड़ी घोषणाएं अभी घोषित नहीं हो सकती। फिर भी चुनावों को ​देखते हुए Budget 2024 अच्छा कहा जा सकता है। घोषणाएं क्रियान्वित हों तो बहुत अच्छा होगा।

विपिन तिवारी, फिल्म निर्माता, समाज सेवी

Ambika Sharma

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago