भारत

Budget 2024 से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, हलवा ही क्यों खिलाया जाता है

Budget 2024: देश की वित्तमंत्री Nirmal Sitharaman आज अंतरिम बजट पेश कर रही है। बजट में रेलवे, नौकरी, बुनियादी ढांचा, खेती, शिक्षा, विमानन, आदि जैसे कई क्षेत्रों के लिए घोषणाएं की जा रही है। बजट में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार हर क्षेत्र पर ध्यान देती है। बजट के वित्तीय वर्ष की बात करें तो यह अप्रैल से मार्च तक रहता है। तो चलिए हम आपको बजट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Budget 2024 Interesting facts) बताते हैं, जिनके जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:Budget 2024 : भारत का सबसे छोटा और लंबा बजट, सिर्फ 800 शब्दों में बन गया ये रिकॉर्ड

Budget 2024 Interesting facts 

1. बजट शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द ‘बॉजेट’ से लिया गया है जिसका मतलब है छोटा बैग।

2. स्कॉटलैंड के मशहूर अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेम्स विल्सन द्वारा 1860 में पहला भारतीय बजट पेश किया गया था।

3. वर्ष 2001 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट का समय सुबह 11 बजे कर दिया था। वर्ष 2000 तक फरवरी के अंतिम कार्य दिवस को शाम 5 बजे तक बजट पेश किया जाता था।

4. अरुण जेटली ने 2014 में अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण दिया, जो 2.5 घंटे का रहा।

5. मोराजी देसाई ने वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 1962-69 के बीच सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया। उन्होंने कुल 10 बार बजट पेश किया जबकि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmal Sitharaman) भी छठी बार बजट पेश कर रही है।

6. 5 जुलाई 2019 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmal Sitharaman) भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद बजट प्रस्तुत करने वाली दूसरी महिला बनीं।

7. बजट से पहले वित्त मंत्रालय में एक हलवा समारोह आयोजित किया जाता है। इसमें कर्मचारियों को खास किस्म का हलवा वितरित किया जाता है।

यह भी पढ़ें:Budget 2024 Hindi Jokes: बजट को लेकर जोरदार चुटकुले, हंसने की पूरी गारंटी

8. 1955 तक यूनियन बजट अंग्रेजी में पेश किया जाता था। उसके बाद कांग्रेस सरकार ने बजट को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में छापने का फैसला किया।

9. देश का पहला स्वतंत्र बजट 26 नवंबर 1947 को RK Shanmukhan Chetty द्वारा पेश किया गया था।

10. रेलवे और आम बजट 2017 तक अलग-अलग होते थे, लेकिन इसके बाद दोनों का विलय कर दिया गया।

11. जवाहरलाल नेहरू बजट पेश करने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 1958-59 में वित्त मंत्री का पद संभाला।

12. केंद्रीय बजट 1950 तक राष्ट्रपति भवन में छपा था जब यह लीक हो गया तो वर्ष 1980 में नॉर्थ ब्लॉक में एक सरकारी प्रेस की स्थापना की गई थी। अब यह वही छपता है।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago