Categories: भारत

नूंह हिंसा में शामिल करीब 200 दंगाइयों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

हरियाणा के मेवात-नूंह में भड़की हिंसा कब दो समुदायों में झगड़े का कारण बन गई पता ही नहीं चला। 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद घटना ने हिंसक रूप ले लिया। धीरे-धीरे हिंसा की आग नूंह से फरीदाबाद-गुरुग्राम तक फैल गई। दंगों के बाद अब पुलिस एक्टिव हुई है और दंगाइयों पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। 

 

रोहिंग्या भी हिंसा में शामिल

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रोहिंग्या भी इस हिंसा में शामिल थे। पुलिस ने रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर एक्शन लेते हुए उनके अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया है। खबरों के मुताबिक रोहिंग्याओं ने शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा किया हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम को बुलडोजर चलाया। इस हिंसा में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को प्रशासन ने तावडू इलाके में 200 से भी अधिक झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया है। 

 

हरियाणा के नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है। इस सांप्रदायिक हिंसा के दौरान वो छुट्टी पर थे। सिंगला को अब भिवानी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं सिंगला की जगह नूंह में अब आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया को एसपी नियुक्त किया है। बिजारणिया पहले भिवानी के SP थे और साथ में ADG के OSD की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

 

186 लोग अब तक गिरफ्तार

इस हिंसा में शामिल अब तक 186 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 78 लोग हिरासत में ले लिए गए हैं। राज्य में पुलिस ने इस हिंसा के तहत 93 केस दर्ज किए हैं। इसके अलावा नूंह में 46, गुरुग्राम में 23, पलवल में 18 और रेवाड़ी-फरीदाबाद में 3-3 FIR दर्ज हुई हैं।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago