ISRO के Chandrayaan 3 के साथ भेजे गए Pragyan रोवर ने लैंडर विक्रम की फोटो ली है। चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग के बाद प्रज्ञान के नेविगेशन कैमरा द्वारा ली गई यह पहली इमेज है। इससे पहले इसरो को जो भी फोटोज और वीडियोज भेजे गए थे वे सभी विक्रम लैंडर द्वारा लिए गए थे। इसरो ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट करते हुए इस इमेज को शेयर किया है।
अपने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के बाद चंद्रमा तक पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन चुका है। इससे पहले अमरीका, रूस और चीन ने चंद्रमा की सतह पर अपने यान उतारे हैं। सबसे बड़ी बात, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। अभी तक दूसरे देश ऐसा कारनामा नहीं कर पाए हैं।
ISRO ने चंद्रयान 3 मिशन को 14 दिनों के लिए डिजाईन किया था। इस दौरान यह चंद्रमा की सतह पर मौजूद विभिन्न केमिकल्स की जांच करेगा। साथ ही दक्षिणी ध्रुव पर सतह के तापमान को भी परखेगा। प्रज्ञान में सोलर पैनल लगे हुए हैं जो इसे काम करने के लिए आवश्यक इलेक्ट्रिसिटी उपलब्ध कराएंगे।
फिलहाल वहां पर दिन है इसलिए सोलर प्रज्ञान काम करता रहेगा। 14 दिन बाद वहां पर रात हो जाएगी, इस दौरान सोलर पैनल काम करना बंद कर देंगे। इसके बाद दुबारा दिन होने पर यदि प्रज्ञान काम करता रहा तो यह इसरो के लिए एक और बड़ी सफलता होगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…