भारत के तीसरे मून मिशन ने अपनी 40 दिन की परीक्षा का एक पड़ाव सफलतापूर्वक पार कर लिया है। चंद्रयान-3 पृथ्वी की अगली कक्षा में पहुंच चुका है। इसरो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि अंतरिक्ष यान की हालत सामान्य है। कक्षा में आगे बढ़ाने की पहली कवायद ISTRAC/इसरो, बेंगलुरु द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई। इसरो ने बताया कि यान एक ऐसी ऑर्बिट (कक्षा) में है, जो पृथ्वी से सबसे नजदीक होने पर 173 किलोमीटर और सबसे दूर होने पर 41,762 किलोमीटर की दूरी पर है।
4 बार और होगी ऑर्बिट रेजिंग प्रक्रिया
14 जुलाई को लॉन्चिंग के 16 मिनट बाद चंद्रयान को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया गया। चंद्रयान-3 अब पृथ्वी की पहले से बड़ी कक्षा में पहुंच गया। इसके साथ ही पहली ऑर्बिट रेजिंग प्रक्रिया पूरी हुई। ऑर्बिट रेजिंग की प्रक्रिया अभी 4 बार और की जाएगी। 31 जुलाई तक सारी प्रोसेस पूरी किए जाने का लक्ष्य है।
TOP TEN – 16 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें
40 दिन का होगा इम्तिहान
चंद्रयान-3 लॉन्च के पूरे 40 दिन बाद चंद्रमा पर पहुंचेगा। इन 40 दिनों में चंद्रयान को कई परीक्षा पार करनी होगा। साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने बताया कि अंत में चंद्रमा की सतह पर ‘लैंडिंग’ के लिए इसमें लगे ‘थ्रस्टर्स’ की मदद से इसे पृथ्वी से दूर ले जाया जाएगा। चंद्रयान को जैसी शुरुआती स्थितियां चाहिए थी उसे वैसी मिली है। इसलिए प्रयोग का पहला चरण सौ प्रतिशत सफल रहा है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…