चंद्रयान-3 को एक बार फिर से अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार करने में कई साल लग गए। चंद्रयान 2 मिशन के समय अगर रूस ने भारत के साथ धोखा नहीं किया होता भारत कब का इतिहास रच देता। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक कर चंद्रयान 2 मिशन को चांद पर भेजा था लेकिन अंतिम समय पर रूस की धोखेबाजी की कीमत भारत को चुकानी पड़ी थी।
चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट, तुरंत करने पड़े ये बदलाव
रूस की थी चंद्रयान-2 में भागीदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस का लूना-25 जो शनिवार को क्रैश हुआ, इसमें लगे लैंडर का एक पुराना वैरिएंट भारत के चंद्रयान 2 पर जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत का पैसा और समय दोनों बर्बाद हुआ। जो मिशन 2011-12 के बीच लॉन्च होना था वो 2019 में लॉन्च हुआ। अगर रूस की ओर से बराबर सहयोग मिलता तो इसरो बहुत पहले चंद्रयान-2 को लॉन्च कर चुका होता। साथ ही समय और पैसे की भी बचत होती। इस बात का शायद ही अधिक लोगों को पता होगा कि चंद्रयान-2 मिशन में रूस की भागीदारी थी।
चंद्रयान 3 फेल हुआ तो भारत का इतना बुरा हाल करेगा पाकिस्तान! देखिए सबूत
भारत के मिशन से बाहर हुआ रूस
दरअसल चंद्रयान-2 को रूस के साथ मिलकर डिजाइन किया गया था। भारत ने इस अंतरिक्ष यान में रॉकेट और ऑर्बिटर लगाया था जबकि रूस ने लैंडर और रोवर उपलब्ध कराया था। रूस ने जिस तरह के लैंडर और रोवर डवलप किए उनमें समस्याएं सामने आईं। इसके बाद रूस ने लैंडर की डिजाइन में बदलाव किया जो भी सही नहीं था। नया डिजाइन भारतीय रॉकेट के लिए फिट नहीं बैठ रहा था। आखिर में रूस चंद्रयान-2 मिशन से बाहर हो गया। इसरो ने खुद स्वदेशी लैंडर और रोवर विकसित कर लगाए। इस पूरी प्रक्रिया में 7 साल लग गए और 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च हुआ।
Chandrayaan 3 live : चंद्रयान 3 से जुड़े हर सवाल का जवाब, पढ़ें ये चौंकाने वाली बातें
फेल हुआ रूस मून मिशन
भारत की ओर से मिशन मून लॉन्च होने के बाद रूस ने भी अपना मून मिशन लूना-25 चंद्रमा पर भेजा। रूस का लूना-25 भारत कें चंद्रयान-3 से पहले लैंड होना था लेकिन लूना-25 चांद की सतह पर उतरने से पहले क्रैश हो गया। रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने रविवार (20 अगस्त) को इस बात की पुष्टि की है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…