भारत

दिल्ली में गरजे CM भजनलाल शर्मा, तीखे बयानों से छुड़ाए केजरीवाल के पसीने, जानें ऐसा क्या बोले

CM Bhajanlal Sharma News: देशभर में लोकसभा चुनावों का शोर मचा हुआ है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े नेता जोर-शोर से प्रचार में जुटे है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी (BJP) की तरफ से अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ और श्रीचंद कृपलानी भी मौजूद रहे।

जनसभा में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर तीखे वार किये। उन्होंने अपने सम्बोधन की शुरुआत ‘जय श्रीराम’ से की। उन्होंने जनता से कहा -2014 से पहले इस देश में भ्रष्टाचार होता था, एक के आगे दूसरा और तीसरा भ्रष्टाचार हुआ करता था।

नक्सलवाद-आतंकवाद नहीं दिखाई देता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, 2014 से पहले राष्ट्रवादी लोग अखबार को पढ़ते थे तो उनकी आंख से गिरे आंसुओं से अखबार गीला हो जाया करता था। आतंकवाद की वजह से देशभर में हालात ख़राब थे। नक्सलवाद पनप रहा था, लेकिन आज देश में कहीं नक्सलवाद आतंकवाद दिखाई नहीं पड़ता है। सीएम ने कहा 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था ख़राब अवस्था में थी लेकिन इसके बाद स्थिति बदली है और आज देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर है।

राजनीति से जुड़ी ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें …

भ्रष्टाचार मिटाने वालों से दिल्ली शर्मसार

सीएम शर्मा ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, जो अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार मिटाने आये थे, वे आज खुद भ्रष्टाचार में डूबे है। ये वो है जो कल तक महिलाओं की सुरक्षा की बात करते थे, लेकिन आज जो मुख्यमंत्री के घर में घटना हुई, उससे पूरा देश शर्मसार है।

देश में चल रही दो विचारधारा: सीएम

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा देश में दो तरह की विचाधारा चल रही है। इनमें से एक है वो है जो तुष्टिकरण और भ्रष्टचार करते है और दूसरे वो है जो राष्ट्रवादी लोग है, जो देश का विकास चाहते हैं। देश में मोदी जी की सरकार आने के बाद अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। देश 1958 के संघर्ष में ही आजाद हो सकता था, लेकिन उसके बाद देश को 90 साल संघर्ष करना पड़ा। लेकिन अब PM Narendra Modi ने देश को आगे बढ़ाया है और अभी बहुत से काम करने बाकी है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago