देहरादून। उत्तराखंड के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। समान नागरिक संहिता कानून को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा विधि विशेषज्ञों के साथ आवश्यक विमर्श के बाद ही इस कानून को प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस कानून को लागू करने में ज्यादा देरी भी नहीं की जाएगी। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में इस कानून का विरोध नहीं होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता ने उन्हें इसी काम के लिए चुना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीएम मीदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद देहरादून लोटे इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार हो चुका हैं। और अब इसे जल्द ही लागू भी कर दिया जाएगा। पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह देश की आवश्यकता हैं। और संविधान का प्रविधान भी। धामी ने कहा वह अपना सौभाग्य मानते हैं यदि वह यह कर पाते है तो।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा जनता चहाती थी राम मंदिर बने, जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया जाए। तथा समान कानून लागू किया जाए। पीएम मोदी सरकार ने दो काम पहले ही कर दिए हैं। अब जल्द ही इसे भी पूरा कर दिया जाएगा। पुष्कर सिंह धामी ने कहा पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई दल पहली बार दुबारा से सत्ता में आया हैं। धामी ने कहा वादे के अनुसार उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने विशेषज्ञ समिति का गठन भी किया और समिति की और से अपना काम पूरा कर दिया गया हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…