Categories: भारत

Anantnag Encounter: पंजाब के कर्नल मनप्रीत सिंह तिरंगे के लिए कुर्बान, तीन पीढ़ियों से देश सेवा में परिवार

 

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें देश के चार जवान शहीद हो गए है। इसमें पंजाब के मोहाली जिले के गांव भड़ौंजिया के निवासी कर्नल मनप्रीत सिंह (41) भी शहादत को प्राप्त हुए है। उनकी शहादत की खबर जैसे ही उनके परिवार तक पहुंची तो मातम छा गया। गांव वालों की आँखे नम थी। हर जगह सिर्फ उन्हीं की बहादुरी के चर्चे थे। 

 

यह भी पढ़े: Anantnag Encounter: शहीद DSP का बडगाम में अंतिम संस्कार, 3 अन्य अफसर भी हुए शहीद

 

भारतीय सेना से मिला बहादुरी का मेडल 

 

शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के परिजनों ने बताया कि उन्हें भारतीय सेना ने सेना मेडल से अलंकृत किया था। मां मनजीत कौर दुःखी थी। उन्होंने बताया कि मनप्रीत बचपन से ही पढ़ने में होशियार था। वह मुल्लांपर स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पास बने केंद्रीय विद्यालय में पढ़ा था। 

 

कर्नल मनप्रीत सिंह (Colonel Manpreet Singh) की पत्नी जगमीत कौर मोरनी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनका एक सात साल का बेटा कबीर और ढाई साल की बेटी वाणी है। जगमीत कौर पंचकूला के सेक्टर-26 में बच्चों के साथ रहती हैं। कर्नल मनप्रीत की ससुराल भी पंचकूला में ही है।

 

यह भी पढ़े: हिंदी दिवस 2023: इन विदेशी जगहों पर बोली जाती है बेझिझक हिंदी, बना सकते है घूमने का प्लान

 

तीन पीढ़ियों से देश सेवा में परिवार 

 

साल 2003 में मनप्रीत सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने थे। साल 2005 में उन्हें कर्नल के पद पर पदोन्नति मिली थी। वर्ष 2019 से 2021 तक सेना में सेकंड इन कमांड के तौर पर तैनात रहे। बाद में उन्होंने कमांडिंग अफसर के रूप में काम किया। मनप्रीत के परिजनों ने बताया कि परिवार तीन पीढ़ियों से देश सेवा कर रहा है। कर्नल मनप्रीत सिंह के दादा शीतल सिंह, पिता स्व. लखमीर सिंह और चाचा रणजीत सिंह भी भारतीय सेना में शामिल रहे है। 

 

यह भी पढ़े: हिंदी दिवस 2023: क्यों खास है हिंदी भाषा? पढ़े इसका इतिहास और महत्त्व के बारे में जरुरी जानकारी

Aakash Agarawal

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

3 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

5 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago